
नई दिल्ली। टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स 2020 (Tokyo Paralympic 2020) में भारत(India) का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब तक 13 मेडल अपने नाम करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए आज का दिन भी काफी अच्छी तरह शुरू हुआ. बैडमिंटन (Badminton) की SL4 कैटेगरी में भारत के सुहास एल यथीराज (Suhas L Yathiraj) ने फाइनल में प्रवेश कर भारत का 14वां पदक भी पक्का कर दिया है. अब सुहास एल यथीराज (Suhas L Yathiraj) गोल्ड मेडल (Gold Medal) के जंग में शामिल हो गए हैं.
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी (DM) सुहास एल यथिराज (Suhas L Yathiraj) का टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी है. सुहास एल यथिराज ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन के फाइनल में जगह बना ली है. टोक्यो पैरालंपिक में सुहास एल यथिराज ने पुरुष बैडमिंटन SL4 एकल वर्ग के सेमीफाइनल में सेतिआवान फ्रेडी को मात दी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved