जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

आषाढ़ पूर्णिमा पर दिखेगा साल का सबसे बड़ा चंद्रमा, जानें तिथि व शुभ मुहूर्त

नई दिल्‍ली। 13 जुलाई को आषाढ़ की पूर्णिमा (Ashadha purnima 2022) और गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. आषाढ़ की पूर्णिमा पर एक विशेष खगोलीय घटना का भी नजारा देखने को मिलेगा. आषाढ़ की पूर्णिमा साल का सबसे बड़ा चंद्रमा दिखाई देगा. जिसे सुपर (Supermoon) और बक मून (Buck Moon) कहा जाता है. इस दिन चांद सामान्य आकार से कई गुना बड़ा और चमकदार दिखाई देगा. आइए जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा पर किस समय दिखेगा सुपरमून.

आषाढ़ पूर्णिमा पर सुपरमून 2022 का समय (Supermoon July 2022 time)
साल 2022 का सबसे बड़ा चंद्रमा 13 जुलाई 2022 की 12.07AM पर दिखाई देगा. इस दौरान चांद धरती के सबसे करीब होगा. आषाढ़ पूर्णिमा के अगले 3 दिनों तक चंद्रमा का आकार विशाल रहेगा. पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. धर्म ग्रंथों के अनुसार पूर्णिमा पर चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती हैं. पूर्णिमा पर चंद्रमा पूरी कलाओं के साथ दिखाई देता है. ऐसे में चंद्र दोष से छुटकारा पाने के लिए विधिवत तरीके से पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए.


आषाढ़ पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा (Ashadha Purnima Moon puja)

आषाढ़ पूर्णिमा पर चांदी के कलश से चंद्रमा को दूध और जल का अर्घ्य दें. इस दौरान 108 बार ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करें.

पूर्णिमा पर चंद्रदेव को कच्चे दूध में मिश्री और चावल मिलाकर अर्पित करना शुभ माना जाता है.

कुंडली में चंद्रमा की कृपा पाने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा करते वक्त इन मंत्रों का जाप करें-

ॐ चं चंद्रमस्यै नम:

दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।

ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।

ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।

ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विद्महे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी के लिए हैं यह सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपननाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

मौसमः महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ का कहर जारी, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत

Thu Jul 14 , 2022
नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश (Heavy rain) हो रही है, जिससे जिंदगी पर मुसीबत बन आई है। पालघर जिले (Palghar District) के वसई कस्बे में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन (landslide) से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो […]