
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा (BJP) ने तीनों राज्यसभा (Rajya Sabha) सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को पार्टी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल (Rajnish Agrawal), तरुण चुग (Tarun Chugh) और महेश केवट (Mahesh Kevat) को निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिए हैं।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन रद्द होने के खिलाफ पार्टी की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी थी। मामले पर चुनाव आयोग ने भी कोई फैसला नहीं दिया है।
ऐसे में तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही थी। दरअसल, तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस के पास संख्या बल भी था, लेकिन 9 जून को नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved