भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आधी रात पार्टी कर लौट रहे दोस्तों की कार खंती में गिरी, दोनो की मौत

  • सूखीसेवनिया के सेवनिया ओमकारा का मामला, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। सूखीसेवनिया इलाके में स्थित सेवनिया ओमकरा में देर रात दो बजे करीब पार्टी कर लौट रहे दो दोस्तों की कार एक खंती में जा गिरी। इससे दोनों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मनोज गौर पुत्र मानसिंह गौर (36) निवासी कचनारिया सीहोर खेती किसानी करता था। उसके भाई जीवन गौर ने बताया कि मनोज के दो मासूम बेटे 12 साल का प्रिंस और कन्नु दस साल है। कल शाम को वह शादी समारोह में भोपाल जाने का बोलकर घर से निकला था। बैरसिया से उसने रिश्तेदार कल्लू गौर पुत्र वासु गौर 30 वर्ष निवासी नीमखेड़ा बैरसिया को लिया। दोनों ने देर रात दारू पार्टी की। इसके बाद में देर रात दो बजे करीब घर लौट रहे थे। तभी ओमकारा सेवनिया में उनकी अल्टो 800 कार एक खंती में गिर गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गांव वालों की मदद से कार के चेसिस को काटकर किसी तरह से शव को बाहर निकाला। दोनों बाडियों को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया। कल्लू एक बोरवेल मशीनों का संचालन करने वाली फर्म में मैनेजर है। उसकी शादी पांच साल पहले हुुई थी। उसके भी दो बेटे चार साल का युवराज और ढाई साल का वासू है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम है। बड़ी संख्या में दोनों के परिजन पोस्टमार्टम के समय आज सुबह हमीदिया स्थित मर्चुरी के बाहर एकत्र रहे।



सड़क हादसे में घायल पिता की मौत
भोपाल। रातीबढ़ इलाके में विगत वर्ष 31 दिसंबर की दोपहर को सड़क हादसे में घायल में व्यक्ति की उपचार के दौरान बीती रात हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी की हालत नाजुक बनी है। जबकि हादसे में घायल पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना के समय तीनों एक बाइक पर सवार थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी थी। मृतक के रिश्तेदार राजू राजौरिया ने बताया कि रघुवीर राजौरिया पुत्र बटनलाल राजौरिया (50)निवासी मंडीदीप आयश्र कंपनी में नौकरी करता था। घटना के दिना वह मंडीदीप से पत्नी रामवती बाई और बेटी सुहानी के साथ बाइक पर सवार होकर रातीबढ़ आ रहा था। रातीबढ़ थाना इलाके में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उपचार के लिए पहले तीनों घायलों को जेके अस्पताल फिर हमीदिया में भर्ती कराया गया था। हैड इंजुरी होने के कारण बीती रात रघुवीर की मौत हो गई। जबकि सुहानी की हालत नाजुक बनी हुई है। रामवती की अस्पताल से पूर्व में ही छुट्टी हो चुकी है।

Share:

Next Post

महंगाई की मार... एक साल में 40 फीसदी महंगा हुआ आटा चावल की कीमतें 20 प्रतिशत तक उछलीं

Sat Feb 4 , 2023
भोपाल। लगातार बढ़ती महंगाई निम्न आय वर्ग के लोगों की आर्थिक कमर तोडऩे लगी है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस को छूते हुए मंहगाई की मार अब जनता की थाली तक पहुंच गई है। राजधानी में साल भर में ही आटा 40 फीसदी मंहगा हो गया है, जबकि चावल के दामों में 20 प्रतिशत का उछाल […]