img-fluid

रांची में छात्रों से मिली कॉकरोच जनता पार्टी की टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

August 08, 2026

रांची: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक टीम ने रांची (Ranchi) में आंदोलन कर रहे छात्रों से शनिवार (8 अगस्त) को मुलाकात की. सीजेपी के कोर सदस्य मुकेश ऑल राउंडर ने कहा कि ये लड़ाई झारखंड की अंतिम लड़ाई है. इससे ये तय हो जाएगा कि झारखंड में आने वाली तमाम एग्जाम वो पारदर्शिता से होगी. मुकेश ने बताया कि उनके साथ सीजेपी के अक्षय शिंदे, राम जाखड़, अजय चौहान और डॉ नितिन ने छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हम यहां छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने आए हैं. हम तब तक इनके साथ है जब तक सरकार इनकी आवाज नहीं सुन लेती. ये छात्र सरकार से बस इतना कह रहे हैं कि एक पेपर सही से करवा दो.

हम अपने अनुभव शेयर करेंगे- मुकेश
मुकेश ऑल राउंडर ने आगे कहा, “एक ग्रेजुएशन किया हुआ लड़का सरकार से कब तक लड़ेगा. जब तक न्याय नहीं होता सीजेपी की पूरी टीम छात्रों के साथ है. हम मंच से सपोर्ट करने नहीं आए हैं. हमने जंतर मंतर से 37 दिनों में जो सीखा है, सरकारों से कैसा लड़ा जाता है, उस अनुभव को पूरा शेयर करेंगे. मंच के सामने बैठकर हमारा पूरा सपोर्ट रहेगा. हम हर प्रकार से इनके साथ हैं. हम बिना लड़े यहां से नहीं जाएंगे.”


  • क्या छात्रों से मिलने रांची आएंगे अभिजीत दीपके?
    क्या कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके यहां आएंगे, इस सवाल पर मुकेश ने कहा, “उनकी तबीयत खराब है. अगर बच्चों की डिमांड होगी तो दीपके जी भी यहां आएंगे. हम कोई राजनीति करने नहीं आएं हैं. हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है. हमारा एजेंडा ये है कि देश में छात्रों की लड़ाई में सीजेपी उनके साथ है, दीपके उनके साथ है, पूरी टीम उनके साथ है.” बता दें कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है. सरकार ने न्याय का भरोसा दिया. ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया जिसमें दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

    Share:

  • 1000 में बस 12 युवाओं को मिलती है जॉब...प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

    Sat Aug 8 , 2026
    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के साथ संवाद कर रहे हैं. छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि युवा और डेटा के दम पर भारत की प्रगति हुई है. ‘छात्रों की गूंज’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved