img-fluid

अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर क्यों बितानी पड़ी पूरी रात? कोच्चि रैली से लौटते समय छूटी कनेक्टिंग फ्लाइट

November 08, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई (Kochi to Mumbai) लौटते समय एयरपोर्ट (airport) पर पूरी रात बितानी पड़ी। दीपावली से ठीक पहले कोच्चि में आयोजित पार्टी की रैली में शामिल होने के बाद वह घर लौट रहे थे। दीपके ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई थी और उन्हें अगली उड़ान का इंतजार करना पड़ा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गवांडे ने दीपावली के मौके पर एयरपोर्ट के खुशनुमा माहौल और एयर इंडिया की सेवाओं की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा की थी। इसके जवाब में दीपके ने लिखा कि उन्होंने एक रात एयरपोर्ट पर बिताई। उनकी नींद पूरी नहीं हुई थी और वह देर से मिलने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोच्चि के विरोध-प्रदर्शन से किसी तरह घर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, ताकि दीपावली पर घर न पहुंच पाने के कारण मां की नाराजगी से बच सकें।

दीपके ने व्यंग्यात्मक अंदाज में इसे त्योहार का बेहद सुखद अनुभव बताया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सभी को ‘कलह-मुक्त दीपावली’ की शुभकामनाएं दीं।

2029 में भाजपा सत्ता से बाहर होगी : दीपके

कोच्चि में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने दावा किया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने लोगों से केंद्र में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ अभियान के तहत आयोजित विरोध सभा में दीपके ने कहा कि सरकार में बदलाव केवल चुनाव के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी दोहराई।



  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में बने रहने के भाजपा के दावे पर उन्होंने कहा, “2029 के लिए तैयार रहिए। वह निश्चित रूप से सत्ता से बाहर होंगे।” उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से भी पूछा कि क्या 2029 में मोदी सत्ता गंवा देंगे। इस पर प्रदर्शनकारियों ने समर्थन जताया। दीपके ने कहा कि सरकार में बदलाव चुनाव के जरिए ही होगा।

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    दीपके ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। अगर वह जाते हैं, तो नरेन्द्र मोदी भी सत्ता से बाहर हो जाएंगे।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बचाने के लिए सरकार देश के युवाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। दीपके ने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं।

    Share:

  • पाकिस्तान में दिवाली की धूम: PM शहबाज और जरदारी ने दी बधाई, बोले- 'हिंदू समुदाय देश का अटूट हिस्सा'

    Sun Nov 8 , 2026
    इस्लामाबाद. भारत (India) ही नहीं, पाकिस्तान (Pakistan) में भी दीपों के त्याहोर यानी दिवाली (Diwali celebrations) की धूम देखने को मिल रही है. पाकिस्तान में भी दिवाली का खासा जोश है और इस मौके पर वहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने दुनिया भर के हिंदू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved