img-fluid

आने वाले 30 दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान, देखें कहीं आपकी राशि तो नहीं यहां शामिल

April 05, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। कुछ ग्रहों के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) से शुभ योग का संयोग बनता है। आने वाले 6 अप्रैल को महालक्ष्मी योग (Mahalakshmi Yoga) बनने जा रहा है। महालक्ष्मी योग को धन, वैभव व भाग्य का कारक माना गया है। गुरु व शुक्र की शुभ स्थिति से बनने वाले महालक्ष्मी योग का कई राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि भी शामिल है-

वृषभ राशि-
लक्ष्मी योग का वृषभ राशि वालों पर अत्यंत शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपके लिए लक्ष्मी योग के साथ शश व मालव्य योग भी बन रहा है। इस दौरान आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।


कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी योग अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।

मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी योग वरदान के समान हैं। इस दौरान आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। साझेदारी के काम में भी मुनाफा होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के योग हैं।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि (Aquarius) वालों के लिए लक्ष्मी योग अत्यंत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी कुंडली में मालव्य व त्रिकोण राजयोग का शुभ संयोग भी बनेगा। वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में ही विराजमान हैं। जिससे त्रिकोण राजयोग बन रहा है। इस दौरान आपको धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस अवधि में आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के आधार पर पेश की गई है। हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं।

Share:

  • अमेरिका में पॉर्न स्टार को पैसा देना गलत नहीं, इस वजह से बच सकते हैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप

    Wed Apr 5 , 2023
    वॉशिंगटन (washington)। अमेरिका (America) के इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया हो। न्यूयॉर्क (New York) की मैनहटन अदालत में पहुंचने के साथ ही उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार (Arrested) करके पुलिस हिरासत में रखा गया। हालांकि, दलीलें सुनने के बाद अदालत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved