बड़ी खबर

पार्टी दो गुट में ही बंटी रहे चाहता है कांग्रेस आलाकमान


जयपुर । कांग्रेस आलाकमान (Congress High Command) चाहता है (Wants) कि पार्टी कई गुटों बंटे (Party Split into Many Factions), इससे अच्छा है (Better than) दो गुटों में ही बंटी रहे (Divided into Two Factions) । जैसे राजस्थान में गहलोत बनाम पायलट, मध्यप्रदेश में कमलनाथ बनाम दिग्विजय सिंह, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनाम अन्य चल रहा है। अब कर्नाटक में मुख्यमंत्री में कोई भी बन जाए, लेकिन कांग्रेस सिद्धारमैया व शिवकुमार में बंटी रहेगी। इसके क्या फायदे हैं और क्या नुकसान…इसकी आलाकमान ही निगरानी कर रहा है।


यह बात सही है कि पार्टी को एक डोर में बांधे रखना बहुत मुश्किल है। अगर पार्टी कई गुटों में बंट जाएगी तो सबको मनाना और उन्हें संतुष्ट करना बहुत कठिन होगा, लेकिन, दो नेताओं को मनाना और उन्हें किसी एक मुद्दे पर राजी रखना आसान रहेगा। यही वजह है कि आलाकमान अब तक राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को एकजुट नहीं करवा पा रही है या रणनीति के तहत नहीं करना चाहती है। इसका दूसरा फायदा यह है कि मुख्य विपक्षी दल में भी भ्रम बना रहेगा।

भाजपा जब कांग्रेस में गहलोत और पायलट का मुद्दा उठाती है तो कांग्रेस की ओर से जवाब आता है कि हमारे दो ही गुट हैं। भाजपा तो कई गुटों में बंटी हुई है। हमारे यहां मुख्यमंत्री के दो ही दावेदार हैं और भाजपा में आधा दर्जन से अधिक सीएम के दावेदार हैं। कांग्रेस किसी भी राज्य में एकजुट नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हर पड़ाव पर हर राज्य में कांग्रेस के गुटों पर सवाल पूछे गए तो राहुल गांधी ने उन्हें सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। हर व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अधिकार है और वो अपनी बात रखते भी हैं।

राजनीतिज्ञों की मानें तो उनका कहना है कि कांग्रेस अब अलग अंदाज में चुनाव लड़ रही है। आने वाले समय में हो सकता है कि राज्य के चुनावों में कांग्रेस का एक गुट ज्यादा प्रभावी रहे और लोकसभा चुनावों में नेतृत्व की डोर किसी दूसरे नेता के हाथ में चली जाए। बहरहाल, आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने निश्चित रूप से रणनीति तैयार कर ली है। कर्नाटक चुनाव में जीत से कांग्रेस व उसके कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। अगले कुछ ही दिनों में राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी सभा हो सकती है, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सोनिया गांधी आ सकते हैं।

Share:

Next Post

64 MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्‍च हुआ Oppo का नया स्‍मार्टफोन, जानिए कीमत व अन्‍य खूबियां

Mon May 15 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने सोमवार को अपने नए मिड रेंज फोन Oppo F23 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को लाइव स्ट्रीम इवेंट (live stream event) के जरिए लॉन्च किया गया है। नया ओप्पो एफ-सीरीज स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज […]