इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कौवो ने नहीं खाया, नगर निगम ने उठाया

  • सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के अर्पण-तर्पण के लिए ब्रिज पर पटक गए भोजन

इन्दौर। कल सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को मोक्ष दिलाने और पुरखों की तृप्ति के लिए राजकुमार ब्रिज पर लोगों ने भारी मात्रा में अन्न दान किया, लेकिन कौवों ने भोजन नहीं ग्रहण किया तो नगर निगम को भोजन सामग्री ब्रिज से हटानी पड़ी। राजकुमार पुल पर हर दिन शाम को कौवों की फौज देखी जाती है। हालांकि उनको भोजन देने का सिलसिला लगभग रोज ही जारी रहता है, लेकिन सोलह श्राद्ध के दिनों में भोजन सामग्री की संख्या कई किलो तक पहुंच गई।


कल सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के दिन लोगों ने चार गुना से अधिक भोजन सामग्री पितरों के निमित्त रखी, लेकिन उसे ग्रहण करने कौवे नहीं आए…. कौवों के लिए रखा भोजन आसपास नीचे गिर गया था, जिससे न सिर्फ अन्न की बर्बाद हुई, बल्कि अन्न का अपमान भी नजर आया। आज सुबह नगर निगम की टीम ने राजकुमार ब्रिज के एक सिरे से दूसरे सिरे तक भोजन एकत्रित किया, वहीं सिरपुर, पीपल्यापाला एंव यशवंत सागर के किनारे भी यही नजारा देखने को मिला जहां लोगों ने कौवों को भोजन खिलाने के नाम पर भोजन का अंबार लगा दिया था।

Share:

Next Post

महालक्ष्मी मंदिर की दान पेटी लबालब, दूसरी पेटी रखवाई

Mon Sep 26 , 2022
इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक मंदिर की दान पेटी लबालब भर गई है, जिसके बाद नई पेटी रखवा दी गई है। बताया जा रहा है पिछले कई दिनों से दान पेटी भर गई थी और रुपए बाहर भी गिरने लगे थे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा दान पेटी खोलने के लिए प्रशासन को पिछले […]