img-fluid

हज 2022 को लेकर नवम्बर में होगा आवेदनों की तारीख का एलान : मुख्तार अब्बास नकवी

  • October 22, 2021


    नई दिल्ली। दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय (Union Ministry of Minorities) की हज को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई, इसमें हज 2022 (Haj 2022) के शेड्यूल को लेकर चर्चा की हुई और हज 2022 की अधिकृत घोषणा (Official declaration) नवम्बर (November) के पहले हफ्ते में कर दी जायेगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online applications) की प्रक्रिया (Process) भी शुरू (Start) होगी।


    इस बैठक में मुख्तार अब्बास नकवी, हज कमेटी ऑफ इंडिया के अधिकारी और हज डिवीजन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे, इसके अलावा सऊदी अरब और भारत सरकार के हेल्थ एवं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
    भारत की हज 2022 यात्रा की संपूर्ण प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी। वहीं इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक हज यात्री भारत से जाते हैं।
    इस बार भारत और सऊदी अरब में हज 2022 के लिए जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और हेल्थ और हाइजीन के सम्बन्ध में विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। हज 2022 में पैंडमिक के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स का मुस्तैदी से पालन किया जायेगा।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि, सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने की बिल्डिंग, ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली ई-लगेज टैगिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
    हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार एवं भारत सरकार द्वारा कोरोना आपदा के मद्देनजर तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही है।

    लोगों की सेहत, सुरक्षा और सऊदी अरब सरकार के दिशानिर्देशों को प्राथमिकता देते हुए और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज कमेटी, सऊदी अरब में भारतीय एम्बेसी, जेद्दा में भारतीय कॉन्सुल जनरल आदि द्वारा गहन मंत्रणा के बाद हज 2022 की संपूर्ण रुपरेखा तय की जा रही है।
    नकवी ने बताया कि, कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर हज व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। इनमें भारत और सऊदी अरब में आवास, सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की अवधि, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।इसके अलावा बैठक में हज 2022 के संभावित कोटे, हज एयर चार्टर, कोरोना प्रोटोकॉल, वैक्सीनेशन, मेडिकल सुविधा, हेल्थ कार्ड, सऊदी अरब में स्थानीय ट्रांसपोर्ट, अधिकारियों के हज डेपुटेशन, खादिम उल हुज्जाज, हज ट्रेनिंग, इम्बार्केशन प्वाइंट्स आदि पर चर्चा हुई।

    Share:

    प्रियंका गांधी शनिवार को 'प्रतिज्ञा यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगी

    Fri Oct 22 , 2021
    लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा शनिवार (Saturday)को बाराबंकी से तीन प्रतिज्ञा यात्राओं (3 Pratigya Yatras)को हरी झंडी दिखाकर (Flag off) रवाना करेंगी। यात्राएं 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक निकाली जाएंगी। कांग्रेस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिज्ञा यात्रा बाराबंकी से शुरू होगी और लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved