img-fluid

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी से मुलाकात की

November 18, 2026


टोक्यो । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी से मुलाकात की (Met with Japanese Defence Minister Shinjiro Koizumi) ।


  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान की यात्रा पर हैं। बुधवार को उन्होंने जापानी रक्षा मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ विमान में सफर किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के योकोसुका स्थित नौसैनिक अड्डे का दौरा करने की जानकारी दी। राजनाथ सिंह यहां जापान के मोगामी श्रेणी के युद्धपोत का दौरा भी कर रहे हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोइजुमीह के टोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय पहुंचे। यहां पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष की मेजबानी की भी तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा, “मेरे जापानी समकक्ष एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका निभा रहे हैं।”

    राजनाथ सिंह 18 और 19 नवंबर को जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चौथी 2 प्लस 2 वार्ता में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। दोनों नेताओं की बैठक में समुद्री सुरक्षा सहयोग समेत रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने भी राजनाथ सिंह की यात्रा को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा था कि वह भारत के रक्षा मंत्री का जापान में स्वागत करने और उनके साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। कोइजुमी के मुताबिक, पिछले चार महीनों में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की यह तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले अगस्त में भारत और अक्टूबर में फिलीपींस में दोनों नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच 2 प्लस 2 वार्ता भी हो रही है। कोइजुमी ने राजनाथ सिंह को अपने गृह नगर योकोसुका ले जाने और उनके साथ मोगामी श्रेणी के युद्धपोत का दौरा करने की इच्छा भी जताई।

    उन्होंने कहा कि वह राजनाथ सिंह की जापान यात्रा को सार्थक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस यात्रा के दौरान होने वाली बैठकों और मुलाकातों से भारत और जापान के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा होगी। इस दौरान राजनाथ सिंह अपने जापानी समकक्ष और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। बैठक के दौरान भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग, आपसी रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देश पहले से ही रक्षा क्षेत्र में कई स्तरों पर सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में इस वार्ता के जरिए आपसी संबंधों को और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

    Share:

  • पहले नेल्लोर, फिर विशाखापट्टनम, उसके बाद पुरी... अब कोलकाता की ओर चला चक्रवात अकवान

    Wed Nov 18 , 2026
    नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने बुधवार को गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान के मार्ग में बदलाव की जानकारी दी. सुबह के पूर्वानुमान में कहा गया था कि तूफान 20 नवंबर दोपहर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा. उस समय हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved