जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

7 मई का दिन इन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, देखें क्या आपकी भी है लकी राशि?


नई दिल्ली। 7 मई 2022 को शनिवार है। इस दिन ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशि वालों को लाभ होगा व कई राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जानें 07 मई की कौन-सी हैं लकी राशियां-

मेष- मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र का कारोबार में सहयोग मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।


मिथुन- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें।परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का साथ भी मिल सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा। तनाव से बचें।

सिंह- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखें।नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय में सुधार होगा। माता का सहयोग म‍िलेगा।

कन्या- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।

तुला- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें।क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।


वृश्चिक- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे।

धनु- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़ों आदि से बचें। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

मकर- मन में नकारात्मक प्रभाव से बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें।कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनावश्‍यक तनाव से बचें।

कुंभ- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन- शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

Share:

Next Post

Zomato IPO ने किया था मालामाल, अब बिगड़े हालात, शेयर बेचने की लगी होड़

Fri May 6 , 2022
नई दिल्ली। बीते साल ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी Zomato का आईपीओ लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिला लेकिन अब हालात कुछ और हो गए हैं। अब Zomato का शेयर अपने सबसे निचले स्तर पर है। स्थिति ये है कि कंपनी अपने आईपीओ के इश्यू प्राइस से भी नीचे […]