img-fluid

मालिक की मौत पर रातभर पास बैठा रहा कुत्ता, अंतिम संस्कार तक रहा साथ

January 22, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से इंसान और जानवर के बीच अटूट प्रेम और वफादारी (Love and loyalty) की एक मार्मिक तस्वीर (Poignant picture) सामने आई है। यहां एक पालतू कुत्ता (Pet dog) अपने मालिक की मौत के बाद जिस तरह मातम मनाता दिखा उससे लोगों की आंखें नम हो गईं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रहा है।

मालिक की खुदकुशी के बाद कुत्ता पूरी रात शव के पास बैठा रहा। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय वह चार किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे दौड़ता रहा और बाद में पोस्टमार्टम हाउस और अंतिम संस्कार तक साथ बना रहा। इस दौरान कुत्ते ने न कुछ खाया और न ही पिया। यह घटना पूरे क्षेत्र में भावुक चर्चा का विषय बनी हुई है।



  • जानकारी के अनुसार ग्राम बडोरा निवासी 40 वर्षीय जगदीश प्रजापति ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब परिजनों को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने देखा कि मृतक का पालतू कुत्ता पूरी रात जगदीश के शव के पास बैठा हुआ था, जैसे उसकी रखवाली कर रहा हो। शव को ज पोस्टमॉर्टम के लिए करैरा ले जाया गया तो कुत्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे करीब चार किलोमीटर तक दौड़ता रहा।

    परिजनों को अंततः उसे ट्रॉली में बैठाना पड़ा। पोस्टमॉर्टम हाउस में भी कुत्ता पूरे समय शव के साथ रहा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह शव के साथ वापस गांव लौटा। अंतिम संस्कार के समय भी कुत्ता वहीं मौजूद था। इस पूरे समय उसने कुछ भी खाया पिया नहीं और अपने मालिक के पास ही बैठा रहा।

    Share:

  • ट्रंप के दावे को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज, कहा-70 बार मजाक उडा... फिर भी चुप्पी

    Thu Jan 22 , 2026
    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच पिछले साल हुए तनाव को खत्म करने का श्रेय एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने लिया है। ट्रंप के इस ताजा दावे के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर हमला तेज कर दिया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved