मुरैना (Morena)। अयोध्या में प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram in Ayodhya) के मंदिर निर्माण को बीते 500 सालों से संघर्ष चल रहा था। देश की जनता ने आशीर्वाद देकर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथों को मजबूती दी तो सदियों पुराना संघर्ष समाप्त हुआ और अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का निर्माण हुआ।
राम मंदिर का निर्माण होने के बाद अब जल्द ही मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि के विवाद का भी निपटारा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उज्जवला, लाड़ली बहना योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के अन्नदाताओं को सम्मान देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवीर डण्डौतिया, राकेश मावई, भागवताचार्य सत्यनारायण उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved