भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अड़ीबाजी की रकम नहीं देने पर पिता को मंडी में पीटा, देर रात बेटे को घर से निकालकर छुरी मारी

  • निगरानी बदमाश अरशद बब्बा व साथियों ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। करोंद मंडी में काम करने वाले व्यक्ति ने निगरानी बदमाश को अड़ीबाजी की रकम देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने उसे मंडी में जमकर पीटा। इसकी की शिकायत फरियादी ने थाना निशातपुरा में दर्ज करा दी। पूरी घटना कल दोपहर की बताई जा रही है। शिकायत करने से नाराज बदमाश अपने दो साथियों के साथ बीती रात फरियादी के घर पहुंचा और पथ्राव कर दिया। इसका विरोध करते हुए फरियादी का बेटा जैसे ही घर से बाहर निकला। मुख्य आरोपी ने उसके साथ पर चाकू से वार कर दिया। जबकि उसके साथियों ने लात घूंसो से जमकर पीटा। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में दर्जनों अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके बाद भी उसने चंद घंटो के भीतर दो वारदातों को अंजाम दे डाला। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।



गौतम नगर पुलिस के अनुसार फरियादी अ.अनीस (48) निवासी आरिफ नगर करोंद मंडी में कारोबार करते हैं। आरोपी अरशद उर्फ बब्बा ने कल दोपहर में मंडी में पहुंचकर फरियादी पर रकम देने की अड़ीबाजी की। पीडि़त ने इनकार किया तो बदमाश ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर डाली। इसकी शिकायत उसने थाना निशातपुरा में दर्ज करा दी। देर रात करीब साढ़े 12 बजे अरशद अपने साथी वाहिद दारु व अनस के साथ फरियादी के घर पहुंचा। वहां हाथ में छुरी लेकर फरियादी के घर के गेट पर वार किए। उसके घर की खिड़कियों में पत्थर मारे और कांच फोड़ दिए। अनीस का बेटा फरहान इसका विरोध करते हुए घर के बाहर निकला तो आरोपी ने उसके छुरी मारकर घायल कर दिया। वार रोकने के प्रयास में फरहान के दाहिने हाथ की उंगलियां बुरी तरह से कट गई हैं। आरोपी नशे में धुत थे और एक ही रट लगाए हुए थे, शिकायत कैसे की। बदमाश ने धमकी दी है कि अनीस ने दोनों ही मामलों में राजीनामा नहीं किया तो जान से मार दिया गया। इस घटना के बाद से पीडि़त परिवार दहशत में है।

Share:

Next Post

जबलपुर में सीईओ रहे हैं अधिकारी.... सांची दुग्ध संघ में 'स्कैंडल'

Sat Jan 28 , 2023
सांची दुग्ध संघ के अफसर ने रखी महिला कर्मचारियों की डिमांड भोपाल। प्रदेश सरकार सांची को ब्रॉड बनाने के सपने सजा रही है। जबकि सांची दुग्ध के अफसर स्कैंडल में लगे हैं। मप्र स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एक अफसर का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह जबलपुर पदस्थापना के दौरान […]