मनोरंजन

Salman Khan और Rajiv Kapoor में हुई थी इस पाकिस्तानी अभिनेत्री की वजह से लड़ाई, जानिए क्या थी वजह

मुंबई। राज कपूर (Raj Kapoor) के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का बीती 9 फरवरी (9 Febuary) कार्डिऐक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनकी जिंदगी (Zindagi) से जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया (Soshal Midiya) पर वायरल (Viral) हो रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा है। एक वक्त पर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan)के बीच झगड़ा सुर्खियों में था।

‘हिना’ और ‘सनम बेवफा’ की शूटिंग के वक्त का है मामला : यह किस्सा फिल्म ‘हिना’ (Hina) की शूटिंग के वक्त का है। इत्तेफाक से उस वक्त सलमान खान (Salman Khan)की फिल्म ‘सनम बेवफा’ (Sanam Bewafa) की शूटिंग भी उसी लोकेशन पर चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों की टीमें भी एक ही होटल में रुकी थीं। फिल्म ‘हिना’ में पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस जेबा बख्तियार उन दिनों सुर्खियों में थीं।


राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) और राज कपूर के बीच अनबन के किस्से भी सुर्खियों में रहे हैं। राज कपूर ने राजीव को लॉन्च नहीं किया था। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो बताया ता कि बच्चों को लॉन्च करने के लिए फिल्में हीं बनाते हैं बल्कि कहानी अपना कलाकर खुद चुन लेती है।

राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में राजीव ने काम किया था। फिल्म हिट भी हुई लेकिन क्रेडिट मंदाकिनी ले गईं। फिल्म में मंदाकिना ने वाइट ट्रांसपैरंट साड़ी में झरने के नीचे सीन दिया था। इस सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं और आज तक याद किया जाता है। वहीं फिल्म के कई और सीन भी चर्चा में रहे थे। फिल्म के बाद राजीव के बजाय मंदाकिनी की हर जगह बात हो रही थी जिससे राजीव अपसेट हो गए थे।


राजीव फिल्म फिल्म ‘प्रेम रोग’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म में काम के दौरान उनकी लीड ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से दोस्ती हो गई थी। राज कपूर को राजीव अक्सर पद्मिनी के आसपास या उनके मेकअप रूम से निकलते दिखते। इस पर वह नाराज हो गए थे। मीडिया में जब दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं तो राज कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे से राजीव से दूरी बनाने के लिए कहा था।

सलमान और जेबा के डिनर से नाराज थे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) : सलमान जेबा को फूल वगैरह भेजते रहते थे। एक दिन उन्होंने जेबा को डिनर पर बुला लिया। जेबा सलमान के साथ डिनर पर गईं तो राजीव भी वहां पहुंच गए। सलमान को ये बात अच्छी नहीं लगी और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रिपोर्ट्स ये भी थीं कि दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई थी।

सलमान ने बताया था पब्लिसिटी स्टंट : राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) नहीं चाहते थे कि आरके बैनर की हिरोइन का नाम किसी और के साथ जुड़े। जेबा उनकी मेहमान थीं जिसको लेकर वह प्रोटेक्टिव थे। दूसरी ओर सलमान खान (Salman Khan)ने बाद में कहा था कि राजीव ने ये सब पब्लिसिटी के लिए किया था।

Share:

Next Post

Kangana को कांग्रेस की धमकी पर इस राज्य के गृह मंत्री ने कहा- बहन-बेटी को...

Fri Feb 12 , 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) के बेतूल में कंगना रनौत (Kangana Ranut) को फिल्म धाकड़ (Dhakaad) की शूटिंग रोकने की धमकी मिलने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narotam Mishra) ने आश्वासन दिया है कि कंगना को शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंगना को बहन-बेटी बताते हुए कहा कि […]