img-fluid

वोटों की गणित का आंकड़ा सामनें आया, इतने वोट की कमी से नहीं बन पाई सपा की सरकार

March 13, 2022

लखनऊ। यूपी विधानसभा (UP Vidhan Sabha) का चुनाव परिणाम आ चुका है। अब पार्टियां इस गुणा-गणित में लग गई हैं कि उनसे कहां चूक हुई जिससे उन्हें सत्ता तक पहुंचने का जादुई आंकड़ा नहीं मिल पाया। सर्वाधिक सीटें अपने दम पर जीत कर भाजपा नंबर वन और सपा दूसरे नंबर की की पार्टी बनी है। वोटों की गणित को समझने और सीटवार आकलन से यह पता चलता है कि सपा 77 सीटें 200 से 13000 के अंतर से हारी है। इन सीटों को जीतने के लिए उसे 496408 वोट की जरूरत थी। मतलब ये कि अगर सपा को पांच लाख वोट और मिल जाते तो गठबंधन(alliance) के सहारे वह 202 के आंकड़े तक पहुंच जाती और सरकार बना लेती।



  • ऐसे समझते हैं वोटों का गणित
    प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। भाजपा को 41.03 फीसदी यानी 3,80,51,721 वोट मिला। इन वोटों के सहारे वह 255 सीट पाने में कामयाब रही। सपा को कुल वोट 32.06 फीसदी यानी 2,95,43,934 मिले। इससे सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली। सत्ता तक पहुंचने के लिए उसे 77 सीटों की और जरूरत थी, लेकिन वहां तक नहीं पहुंच सकी। धामपुर, कुर्सी, बीसलपुर, नकुड़ व कटरा ऐसी सीटें हैं जिसे सपा 200 से 400 वोटों के अंतर पर हार गई।

    सपा जहां 200 से 1000 के बीच हारी
    धामपुर 203
    कुर्सी 217
    बीसलपुर 307
    नकुड़ 315
    कटरा 357
    शाहगंज 719
    मुरादाबाद नगर 728
    सुल्तानपुर 1009
    मानिकपुर 1048
    छिबरामऊ 1111

    वो सीटें जो 1000 से 5000 से हारी
    मड़ियाहूं, सीतापुर, बदलापुर, श्रावस्ती, औराई, सलोन, फूलपुर, बिंदकी, अलीगंज, इटावा, बहराइच, जलेसर, मधुबन, जलालाबाद, तिर्वा, भोगांव, मोहम्मदी हैं।

    5000 से 10000 के बीच वाली सीटें
    कोल, महमूदाबाद, मेंहदावल, खागा, बीकापुर, राबर्टसगंज, मिलक, कन्नौज, ज्ञानपुर, दुद्धी, शाहाबाद, गोंडा, नरैनी, मैनपुरी, पीलीभीत, देवबंद, रायबरेली, हस्तिनपुर, सहारनपुर नगर, मलिहाबाद, मेरठ दक्षिण, गोपामऊ, जौनपुर, सिकंदरराव, सांडी, नवाबगंज, चकिया, शाहजहांपुर, करछना, दातागंज, लंभुआ, ददरौला व सिधौली है।

    Share:

  • भारत में शुरू हुई Realme C35 की सेल, मिल रहा है 10% तक का डिस्काउंट ऑफर

    Sun Mar 13 , 2022
    मुंबई : रियलमी (Realme) के लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन रियलमी C35 भारत की भारत में सेल शुरू हो चुकी है. Realme C35 एंट्री-लेवल सेगमेंट में कंपनी की लेटेस्ट पेशकश है. हालांकि स्मार्टफोन एक किफायती कीमत के साथ आता है, इसमें काफी सारे खास स्पेसिफिकेशंस हैं. Realme C35 आकर्षक डिजाइन और पावरफुल कैमरा सेट के साथ आता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved