मनोरंजन

फिल्म ”OMG-2” ने पहले दिन कमाए 9.5 करोड़

मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ”ओह माय गॉड” काफी पॉपुलर रही थी। इस फिल्म का सीक्वल ”ओह माय गॉड 2” (OMG2) शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज किया गया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म ने दर्शकों को निराश किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ गया है।

”ओह माय गॉड 2” ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की। ”ओह माय गॉड 2” के साथ सनी देओल की ”गदर 2” भी रिलीज हुई थी। ”गदर 2” ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40-45 करोड़ रुपये की कमाई की है। उसके मुकाबले अक्षय कुमार की ”ओह माय गॉड 2” की कमाई काफी कम होती नजर आ रही है।



इसी बीच फिल्म ”ओह माय गॉड 2” टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों के भंवर में फंस गई है। फिल्म के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड ने 20 कट का सुझाव दिया था। पहले यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ”जियो सिनेमाज” से बातचीत कर रहे थे। शायद डील 90 करोड़ में होने वाली थी, लेकिन फिर अचानक फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

फिल्म ”ओह माय गॉड 2” में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, गोविंद नामदेव, यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है।

 

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Sun Aug 13 , 2023
13 अगस्त 2023 1. तीन पैर की चम्पा रानी, रोज नहाने जाती। दाल भात को स्वाद न जाने, कच्चा आटा खाती। मध्य काट दो तो मैं ‘चला’, प्रथम कटे जाऊं ‘कला’। बच्चों अब तो बतला दो, क्या है मेरा नाम भला? उत्तर. …चकला 2. तीन अक्षर का नाम मेरा, हवा में जाऊं करूं सलाम। मध्य […]