
उज्जैन। गत दिवस कंठाल स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और सतर्कता से आग पर काबू पा लिया।
कल कंठाल क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप गादिया के मकान की तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसकी जानकारी लगने पर उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय पर फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम के पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए थे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved