इंदौर न्यूज़ (Indore News)

जुआरियों को ऐसे पकडऩे गए जैसे नक्सलियों को घेरते हैं


दोपहर दो बजे तक कमाते थे, फिर जंगल में जुए खेलते उड़ाते थे रुपए

इंदौर। कल क्राइम ब्रांच की टीम खुड़ैल क्षेत्र के भड़किया के जगंल में जुआरियों को पकडऩे के लिए दबिश देने ऐसे गई, जैसे जगलों में छुपे नक्सलियों को पकडऩे जाते हैं।

शिवनी के आगे भड़किया के जंगल में क्राइम ब्रांच के करीब 22 जवान और खुडै़ल थाने के पुलिस वाले सुबह से ही जुआरियों की खोजबीन करने लगे। उक्त जंगल में रास्ता नहीं था। सिर्फ एक पगडंडी थी, जिसके सहारे पुलिस आगे बढ़ी तो पुलिस को चार बजे कुछ वाहन जंगल में दिखे। पुलिस ने पगडंडी छोड़ी और जंगल में फैल गई। एक जवान को जुआरियों की टोली नजर आई तो उसने फोन पर सभी को मौके पर बुला लिया। घेराबंदी के बाद करीब 40 जुआरियों को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि ये देवास जिले में आने वाले जंगल में पहले जुआ खेलते थे। इस बार जिले की सीमा के बाहर आकर दांव लगाने लगे। जुआ सिविल लाइन बागली देवास का मोनू शिवहरे और गोविंद खटीक खिलवा रहा था। सभी को पुलिस ने पकड़ लिया। जुआरियों का कहना है कि वे दोपहर दो बजे तक काम-धंधा करते, इसके बाद 3 बजे जंगल में आ जाते थे।

Share:

Next Post

नेमा के घर जो चाकू लहरा रहा था, वह महेश्वर के घाट पर फरारी दौरान भीख मांगने पर भी मजबूर हुआ

Sun Nov 22 , 2020
पुलिस के खौफ से इंदौर की ओर भागे अपराधी, मनोहर वर्मा को छोड़ ज्यादातर गिरफ्त में इंदौर। भाजपा नेता गोपीकृष्ण नेमा के घर हमला करने वाले बदमाश अनमोल संधू, करण राणा, सुदर्शन सोलंकी और अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जो सुदर्शन हमले के दौरान सीसीटीवी फुटेजों में […]