भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विकास और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी

  • उपचुनाव के पहले मुरैना को मिली कई सौगातें, सीएम की घोषणा- यहां मेडिकल कॉलेज खुलेगा

भोपाल। उपचुनाव के लिए भाजपा तूफानी दौरा कर ही है। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर-चंबल की सीटों पर भूमि-पूजन और विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मुरैना पहुंचकर कई सौगाते दीं। उन्होंने कहा कि मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा, सम्पूर्ण जिले को बेहतर से बेहतर आधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी और मुरैना शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए 135 करोड़ रूपए की चंबल परियोजना को मूर्तरूप दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए मुरैना शहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से शानदार सभागार का निर्माण और मुरैना जिले के रिठौरा में महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुरैना शहर एवं ग्रामीण के सुनियोजित विकास के लिये मंजूर हुए 268 करोड़ 59 लाख रूपए लागत के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
जिसमें 184 करोड़ 60 लाख रूपए लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं लगभग 84 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने लगभग दो दर्जन हितग्राहियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत सहायता भी वितरित की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर विकास की नई इबारत लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर चंबल क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिये साढ़े 8 हजार करोड़ रूपए की चंबल अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अटल प्रोग्रेस-वे केवल एक सड़क भर नहीं होगी, इसके दोनों ओर इंडस्ट्रीयल कोरीडोर स्थापित होगा। जिसके जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कैलारस क्षेत्र में 2 हजार करोड़ का डीआरडीओ का प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिये सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज मुरैना, छैरा और कैलारस में करोड़ों रूपयों के विकास कार्यो के शिलायान्स तथा लोकार्पण किये है, जरूरतमंदों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया है। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कैलारस क्षेत्र में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा 2 हजार करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट लागू किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट से यहां के हजारों लोंगो को रोजगार मिलेगा। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारे प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री खाली हाथ नहीं आयें हैं। उन्होंने कहा कि आज ही जौरा, कैलारस में 170 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इन विकास कार्यो से यहां की जनता की सभी असुविधायें दूर होंगी। वे खुशहाल होंगे।

Share:

Next Post

उपचुनाव: टीवी और समाचार पत्रों में उम्मीदवारों को 3 बार प्रकाशित करवाने होंगे आपराधिक केस

Sun Sep 13 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं वहीं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग भी कोरोना काल को देखते गाइडलाइन जारी कर रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के साथ ही उन्हें नामांकित करने वाले राजनीतिक दलों […]