img-fluid

दूल्हे की निकलने वाली थी बारात, दोस्तों के साथ डांस करते वक्त पड़ा दिल का दौरा और…

May 06, 2022


अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में एक दूल्हे की बारात निकलने वाली थी। खुशी का माहौल था। दोस्त-यार डीजे पर डांस कर रहे थे और परिवार वाले भी खुशियों में शरीक थे, लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि खुशियों के पंडाल में मातम छा गया। यहां, दोस्तों के साथ डांस करते वक्त दूल्हे को दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला सूरत के मांडवी तहसील का है। यहां के अरेठ गांव में 33 वर्षीय मितेश भाई चौधरी की शादी थी। उनकी बाराज बालोड के धामोंदला जाने वाली थी। बारात निकलने से पहले होने वाली सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। खुशी के माहौल के बीच दूल्हे के दोस्त-यार डीजे पर डांस कर रहे थे।


मितेश को कंधे पर उठाते ही पड़ा दिल का दौरा
परिजनों ने बताया कि दोस्तों को डांस करता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं सका। वह भी दोस्तों के बीच जाकर डांस करने लगा। तभी दोस्तों ने उसे कंधे पर उठा लिया। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्ज उठा। इसके बाद दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share:

  • महिंद्रा XUV700, Thar की डिजाइनर ने Ola से मिलाया हाथ, डिजाइन करेंगी ओला की इलेक्ट्रिक कार

    Fri May 6 , 2022
    नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) के साथ अपने एक दशक लंबे जुड़ाव को छोड़ने के तुरंत बाद रामकृपा अनंतन (Ramkripa Ananthan) अब इलेक्ट्रिक स्टार्ट अप ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के साथ काम करेंगी। हाल के एक घटनाक्रम के मुताबिक, क्रक्स स्टूडियो (Krux Studio) को चलाने वाली अनंतन, ने भारतीय इलेक्ट्रिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved