देश

गर्मी ने तोड़ा 72 सालों का रिकॉर्ड, आसमान से बरस रही आग

नई दिल्ली। इस साल में शुरुआती और लंबे समय तक लू चलने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले वर्षों की तुलना में गर्मियों की शुरुआत अधिक तापमान के साथ हुई है। अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है और दिल्ली में लू की स्थिति बनने लगी है। सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक अप्रैल महीने के शुरुआती 11 दिनों में से पांच दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हीट वेव चलती रही, इसकी तुलना में अप्रैल 2021 और 2020 में ऐसा कोई दिन नहीं था, जब इतनी गर्मी महसूस की गई हो। अप्रैल 2019 और 2018 में केवल एक ऐसा दिन दर्ज किया गया, जब हीट वेव का असर था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल अप्रैल की पहली छमाही में दर्ज किया गया उच्चतम अधिकतम तापमान पिछले 72 वर्षों में 1 से 15 अप्रैल का उच्चतम अधिकतम तापमान है, इस साल अब तक, सफदरजंग मौसम वेधशाला में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह 1951 से 2021 तक 1 से 15 अप्रैल के उच्चतम अधिकतम तापमान के पहले के रिकॉर्ड को पार कर गया। अप्रैल 2010 में 12 और 13 तारीख को 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

IMD के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि शहर में लगभग 50 दिनों में बारिश नहीं हुई है, सफदरजंग में मार्च के महीने में सामान्य वर्षा 15.9 मिमी होती है। इस बार मार्च में दिल्ली में बारिश नहीं हुई, अप्रैल के लिए सामान्य वर्षा 19.7 मिमी है और दिल्ली में इस महीने अभी तक बारिश नहीं हुई है। शहर में पिछली बार 25 फरवरी को बारिश हुई थी। उन्होंने बताया कि इस तरह एक लंबा सूखा स्पेल गर्मी की लहर का एक असामान्य पैटर्न है, यह एक लंबा समय था जो 8 से 11 अप्रैल तक चरम पर था।

Share:

Next Post

इंदौर: शहर के कुख्यात बदमाश और उसके साथी की क्राइम ब्रांच से आमने-सामने की भिड़ंत

Wed Apr 13 , 2022
इंदौर। आज सुबह शहर के कुख्यात बदमाश और उसके साथी की क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाशों को पुलिस (Police) ने पकड़ लिया। ये बात सामने आई है कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस (Poice) से मिली जानकारी के अनुसार इमरान उर्फ […]