मनोरंजन

‘The Kerala Story’ के निर्देशक Sudipto Sen अस्पताल में भर्ती

मुंबई (Mumbai)। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (box office) पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म को कुछ राज्यों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। सुदीप्तो सेन की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक लगातार सफर के चलते सुदीप्तो सेन की तबीयत बिगड़ गई इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही फिल्म का प्रमोशन भी रोक दिया गया है और कई टूर कैंसिल कर दिए गए हैं। सुदीप्तो सेन अस्पताल से बाहर आने के बाद 10 शहरों में ‘द केरल स्टोरी’ का प्रचार करने की योजना बना रहे हैं।


सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज होने से पहले ही भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं फिल्म को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में फिल्म पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है। फिल्म अब पश्चिम बंगाल में रिलीज हो रही है। फिल्म ने भारत में अब तक 216.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

 

Share:

Next Post

Malaika Arora ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, देखते हुए फैंस हुए हैरान

Sun May 28 , 2023
मुंबई (Mumbai)। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा Malaika Arora)   का तलाक हो गया था। हालांकि, मलाइका अरोड़ा Malaika Arora)   और अरबाज खान (Arbaaz Khan) अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा […]