मनोरंजन

भाषा विवाद किच्चा सुदीप को पड़ा भारी! हिंदी दर्शकों को लुभाने में नाकाम हो रही फिल्म


मुंबई। इस साल बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। साउथ सिनेमा की फिल्में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं और इसी क्रम में पिछले हफ्ते रिलीज हुई कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म को रिलीज हुई अभी छह दिन हो गए हैं और इसके कलेक्शन में दिन-ब-दिन गिरावट दर्ज की जी रही है। आइए आपको बताते हैं कि ‘विक्रांत रोणा’ के लिए ये छह दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसे बीते।

‘विक्रांत रोणा’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। फिल्म की कहानी रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आई हैं। 3डी फॉर्मेट में बनी ‘विक्रांत रोणा’ फर्स्ट डे ग्रॉसर फिल्मों के मामले में कन्नड़ सिनेमा की टॉप पांच की लिस्ट में शुमार हो गई थी। वहीं, फिल्म को रिलीज के पहले दिन ही हिंदी भाषी दर्शकों ने नकार दिया था।


‘विक्रांत रोणा’ रिलीज के बाद बढ़िया प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन वीकएंड के बाद से ही इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने पहले दिन 26.49 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.71 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10.80 करोड़ का कारोबार किया था। पांचवें दिन फिल्म ने चार करोड़ का कलेक्शन किया था और हिंदी की बात करें तो यह मात्र सात लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई थी। कन्नड़ में फिल्म ने 10.12 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, छठे दिन यह 3.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है।

95 करोड़ की लागत से बनी ‘विक्रांत रोणा’ को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स को शुरुआत से ही उम्मीद थी कि यह हिंदी भाषा में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। किच्चा सुदीप और जैकलीन के साथ ही सलमान खान ने भी जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन किया था, लेकिन इसके बावजूद भी हिंदी भाषी लोगों को यह आकर्षित करने में असफल साबित हो रही है। इसको किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा को लेकर दिए गए विवादित बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Share:

Next Post

घर बैठे Voter ID Card बनवाना हुआ और आसान ! यहां करें आवेदन

Wed Aug 3 , 2022
नई दिल्ली। अगले साल देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में वोटर आईडी (Voter ID) होना हर व्‍यक्ति के पास जरूरी है तभी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का नागरिक वोट दे सकता है। वोट देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज Voter ID Card है। आपके पास Voter ID Card […]