जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

कल लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल मान्‍य होगा या नही?

नई दिल्‍ली। साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 04 दिसंबर को लग रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन शनैश्चरी अमावस्या (Shani Amavasya) है। 04 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे का होगा। यह भारत (India) समेत दक्षिण एशिया में दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका(South America), अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से पूर्व सूतक काल (Sutak Kaal) लगता है, जिसमें कई कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय, सूतक काल (sutak period) और ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण 2021 समय
मार्गशीर्ष अमावस्या को लगने वाला सूर्य ग्रहण दिन में 10 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगा। जो लगभग चार घंटे तक रहेगा और दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

सूतक काल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) में सूतक काल वह समय होता है, जिसमे कई कार्यों को करने की मनाही होती है। मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। यह तब तक होता है, जब तक कि सूर्य ग्रहण समाप्त नहीं हो जाता है। चंद्र ग्रहण के समय में सूतक काल 09 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।


सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें
सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल मिले पानी से स्नान करना चाहिए।
पूजा स्थान की सफाई करनी चाहिए। इसके बाद भगवान का दर्शन एवं पूजा पाठ करें।
पूजा पाठ के बाद अन्न और जरूरत के समान गरीबों को दान करें।
घर की साफ-सफाई करें। नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक मिले पानी से पोछा लगा सकते हैं।
ग्रहण के बाद ताजा भोजन बनाकर खाना चाहिए। ग्रहण से पूर्व बने भोजन के सेवन की मनाही होती है।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

ट्विटर पर पाकिस्तान के दूतावास ने जताया वेतन न मिलने का दुख, लिखा- सॉरी इमरान, कोई विकल्प नहीं था

Fri Dec 3 , 2021
इस्लामाबाद। आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के बुरे हाल हैं। आलम यह है कि पाकिस्तान की सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों तक को भी वेतन नहीं दे पा रही है। अभी तक तो सरकारी कर्मचारी दबी जुबान ही यह बात कर रहे थे, लेकिन अब उनका दर्द दुनिया के सामने आ गया है। दरअसल, […]