जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन 3 राशि वालों की जून में चमकेगी किस्‍मत, ग्रहों की स्थिति में बदलाव से होगा लाभ ही लाभ

नई दिल्‍ली। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका असर मानव जीवन पर पड़ता है।व्यक्ति के जीवन में ग्रहों की स्थिति से शुभ-अशुभ(good and bad) बदलाव देखने को मिलते हैं। जून में पांच ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करेंगे। जिसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। हालांकि इस दौरान तीन राशियों के जातकों के लिए ग्रह राशि परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

इन ग्रहों की जून में बदलेगी चाल-
सबसे पहले 3 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री अवस्था से वृषभ राशि(Taurus) में मार्गी होंगे। इसके बाद 5 जून को शनिदेव कुंभ राशि (Aquarius) में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद सूर्य, शुक्र व मंगल का राशि परिवर्तन होगा। जानें किन राशि वालों को होगा लाभ-



वृषभ-
जून का महीना आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को मुनाफा(profit to traders) होगा। धन संचय में सफल रहेंगे। हालांकि सेहत का ध्यान रखना होगा।

सिंह-
सिंह राशि वालों के लिए जून का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यशैली में निखार आएगा। ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है।

धनु-
धनु राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। नई डील फाइनल हो सकती है। इस महीने आपको रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि इस महीने आंख से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हम इनकी पुष्टि नहीं करते है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share:

Next Post

बीजिंग में होगी ब्रिक्स समिट, पुतिन पर रहेगी पूरी दुनिया की नजर

Sat May 28 , 2022
बीजिंग। इस बार 24 जून को चीन की राजधानी बीजिंग (capital beijing) में साल 2022 का ब्रिक्स शिखर (BRICS Summit) सम्मेलन होने जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russo-Ukraine War) के बीच इस बैठक में तीन महाशक्ति भारत, रूस और चीन एक साथ दिखेंगे, हालांकि यह बैठक वर्चुअल होने जा रही है। बताया जा रहा है […]