जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ होगा दिसंबर का महीना, देखें अपनी राशि का हाल

साल 2021 का आखिरी यानी दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने सूर्य, मंगल (sun, mars) और बृहस्पति जैसे बड़े ग्रहों की स्थिति सभी राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव डालेगी. ज्योतिषविदों की मानें तो दिसंबर का महीना वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ज्यादा खास रहने वाला है। लोगों को धन, कारोबार और नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिलेंगी। तुला राशि(Libra) वालों के लिए दिसंबर (December) का महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं दिसंबर का ये महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष
साल 2021 के 11 महीने बीत चुके हैं और अब दिसंबर शुरू हो रहा है। मेष राशि वालों के लिए यह महीना कई मायनों में खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और मौके आपको प्राप्त मिलते रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। इस महीने आपका स्वास्थ्य(Health) भी थोड़ा नरम रहेगा।

वृषभ
वृष राशि (Taurus) वालों में तनाव और चिंता बढ़ सकती है। हालांकि नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में प्यार और रोमांस की वृद्धि होगी। कुछ जातक इस दौरान अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।


मिथुन
दिसंबर का महीना व्यावसायिक जातकों के लिए सबसे अधिक शुभ रहेगा। इस महीने उन्हें अपनी इस प्रवृत्ति के चलते दूसरों से संपर्क करने और व्यापार (Business) में विस्तार करने के शानदार अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातक जो नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं या नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें भी इच्छानुसार शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कर्क
दिसंबर महीने में आपको अपने कार्य क्षेत्र पर बहुत अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य कौशल को बेहतर करने में मदद मिलेगी। व्यापारी जातकों को लाभ मिलेगा। आर्थिक जीवन के लिहाज से भी समय उत्तम रहने वाला है। हालांकि अभी धन को संचय करने में थोड़ी परेशान हो सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी यह महीना आपको सामान्य या मिश्रित परिणाम देने वाला है।

सिंह
इस महीने में अपने काम के प्रति अधिक ऊर्जावान और उत्साही दिखाई देंगे। यह अवधि आपको घर के मामलों को लेकर कुछ चिंतित कर सकती है। इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। इससे आप उनके साथ अपने रिश्तों को अधिक मजबूत बना सकेंगे। दरअसल मंगल और सूर्य की स्थिति आपको अहंकारी और आत्मनिर्भर बना सकती है। ऐसा स्वभाव प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा नकारात्मक रहने वाला है।

कन्या
वर्ष 2021 का ये अंतिम महीना कार्यक्षेत्र के लिहाज से लाभकारी परिणाम लेकर आ रहा है। आपको सह कर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और प्रोत्साहन प्राप्त होगा जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ते दिखाई देंगे। शिक्षा के लिहाज रचनात्मक या डिजाइनिंग के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे।

तुला
दिसंबर 2021 तुला राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आपकी संवाद शैली और दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता कार्यस्थल पर आपको बेहतर परिणाम दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में आप अपने घर-परिवार के मामलों में बढ़-चढ़कर रुचि लेंगे। इससे आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने और उनका स्नेह प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा।

वृश्चिक
दिसंबर का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आपको इस दौरान कई नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाइयां प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वेतन वृद्धि की तलाश कर रहे जातकों को भी इस दौरान लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा करना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह महीना बेहद उत्तम रहेगा। इस महीने आपका जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। खासतौर से महीने की शुरुआत में विदेशी संपर्क से लाभ मिलने के योग बनेंगे। आप अपने नेतृत्व और बेहतर प्रशासनिक क्षमता के चलते व्यवसाय में सामान्य से अधिक सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

मकर
वर्ष 2021 का अंतिम महीना मकर राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक रहेगा। कौशल के लिए सही मंच मिलने की संभावना है। कुछ जातकों को कार्यस्थल पर नई भूमिकाएं और जिम्मेदारियां के साथ-साथ कई नए अधिकार और पदोन्नति मिलने के योग भी बनेंगे। व्यापारियों को भी मुनाफा होगा। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अच्छा धन लाभ और मुनाफा होने के संकेत दे रही है। ग्रहों की स्थिति धन में वृद्धि के भी कई अवसर प्रदान करेगी।

कुंभ
कार्यक्षेत्र पर वेतन वृद्धि होगी और आप बहुत से लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। व्यापारी जातकों को कार्यों में विस्तार करने के भी कई अवसर मिलेंगे। हालांकि आपको आक्रामकता और जल्दबाजी के कार्यों से अभी दूर ही रहने की सलाह दी जाती है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे आपको उनके साथ अपने संबंध सुधारने में मदद मिलेगी।

मीन
इस दौरान नई भूमिकाएं, नई जिम्मेदारी और कई उच्च पदों से सम्मानित किया जा सकता है। वो जातक जो नौकरी बदलने के इच्छुक थे उन्हें भी इस दौरान शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक जीवन में आपको धन लाभ होगा। साथ ही कई मजबूत ग्रहों की युति कार्य क्षेत्र पर नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन में आपको अपने छोटे भाई-बहनों के साथ समय बितना का अवसर मिलेगा.

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

5 दिसंबर को बदलेगी मंगल की चाल, इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्‍य

Wed Dec 1 , 2021
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले ‘लाल ग्रह’ मंगल, 5 दिसंबर 2021 को अपनी ही राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाले हैं। ज्योतिषाचार्यों (astrologers) के अनुसार, आपकी कुंडली में मंगल यदि शुभ स्थान पर है तो आपको राजयोग दिलाता है और […]