जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

5 दिसंबर को बदलेगी मंगल की चाल, इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्‍य

ग्रहों के राजा कहे जाने वाले ‘लाल ग्रह’ मंगल, 5 दिसंबर 2021 को अपनी ही राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाले हैं। ज्योतिषाचार्यों (astrologers) के अनुसार, आपकी कुंडली में मंगल यदि शुभ स्थान पर है तो आपको राजयोग दिलाता है और यदि मंगल अशुभ (Inauspicious) स्थान पर है तो बनते हुए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। मंगल के शुभ प्रभाव से लोगों को सेना या शासन में उच्च पद दिलाता है। वहीं यदि यदि मंगल खराब चल रहा है तो आदमी चिड़चिड़ा हो जाता है। उसे बात-बात पर क्रोध आता है।

इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य:
1- मेष
इस राशि के लिए मंगल ग्रह(Mars planet) की कृपा बनी रहती हैं। मेष राशिवाले मंगलवार की पूजा या बजरंगबली की पूजा करते हैं तो उनके लिए कठिन से कठिन कार्य में सफलता का वातारण बनता है। 5 दिसंबर को मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता (Success) मिलेगी। कार्यस्थल पर लाभ या पदोन्नति की स्थिति बन सकती है।

2- मिथुन राशि
मंगल के राशि परिवर्तन के प्रभाव से इस राशिवालों को भी हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। इन राशिवालों को अलगे एक महीने तक मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य साथ देगा।

3- सिंह राशि
इस राशि के लिए 5 दिसंबर से अगले एक महीने तक का समय शुभ रहेगा। इनकम बढ़ने की संभावना है। बिजनेस से जुड़े लोगों की दिक्कतें दूर होंगी। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।


4- कन्या राशि
मंगल गोचर के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों की आय अचानक से बढ़ सकती है। हर काम में सफलता मिलेगी। करियर व बिजनेस में उन्नति के मार्ग खुलेंगे।

5- मीन राशि –
मंगल गोचर का प्रभाव इस पर भी विशेष रूप से पड़ने वाला है। आय के साधन बढ़ेंगे। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा, बेरोजगारों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों की भी तरक्की होगी।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

Omicron: ब्रिटेन में 22 केस मिलने से हड़कंप, बूस्टर डोज देने का फैसला

Wed Dec 1 , 2021
लंदन। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Corona’s new variant Omicron) दुनिया में धीरे-धीरे पैर पसारता दिख रहा है। हाल ही में कोरोना संकट से उबरते दिखे ब्रिटेन में एक बार फिर से संकट बढ़ गया है। यहां ओमिक्रॉन (omicron)  वैरिएंट के 22 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इस संख्या के बढ़ने की आशंका […]