जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिसंबर का महीना, होगा लाभ ही लाभ

नई दिल्‍ली। ज्‍योतिष शास्‍त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब बुध ग्रह इस राशि में 3 दिसंबर 2022 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि (sagittarius) में प्रवेश कर जाएंगे। धनु राशि में 25 दिन तक रहने के बाद बुध 28 दिसंबर 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मकर राशि में जाने से कई राशि वालों की बंद किस्मत (Destiny) का ताला खुल सकता है।

मेष राशि-
बुध के धनु व मकर राशि (Capricorn) में जाने मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में तरक्की मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि-
बुध राशि परिवर्तन (Mercury transit) से वृषभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी आय में बढ़त व बचत होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा।


कर्क राशि-
बुध ग्रह राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ कर्क राशि वालों को मिलेगा। यह समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत उत्तम रहेगी। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि-
व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। इस दौरान आपको मुनाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। निवेश के लिए समय उत्तम है।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

Kaal Bhairav Jayanti 2022: काल भैरव जयंती आज, इस तरह करें पूजा, दूर हो जाएंगे हर संकट

Wed Nov 16 , 2022
नई दिल्‍ली। 16 नवंबर 2022 यानि आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काल भैरव जयंती मनाई (Kaal Bhairav Jayanti) जाएगी. इसे कालाष्टमी (kalashtami) भी कहते हैं. काल भैरव कालों के काल महादेव के रौद्र और उग्र अवतार माने जाते हैं. मान्यता है कि काल भैरव जयंती पर जो भैरवनाथ (Bhairavnath) की आराधना […]