इंदौर न्यूज़ (Indore News) धर्म-ज्‍योतिष

कल से शुरू हुआ जेठ का महीना, इस माह में करें जल दान… मिलेगा पुण्य फल


इंदौर। ज्येष्ठ (Jeth) का महीना भगवान सूर्य, शनि देव (Sun, Shani Dev), जल के देवता वरुण देव (Varun Dev, God of Water) व हनुमानजी (Hanuman) को समर्पित है। मान्यता है कि इस महीने में किया गया जल दान कई जन्मों तक शुभ फल प्रदान करता है। इस साल ज्येष्ठ महीना शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह 23 जून तक रहेगा।



इस माह में शनि जयंती, वट सावित्री से लेकर बड़ा मंगल और गंगा दशहरा जैसे व्रत-त्योहार पड़ेंगे। 16 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण। गंगा दशहरा के दिन गंगा, नर्मदा व अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना और दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी गंगा स्वयं नर्मदाजी से मिलने आती हैं। 24 मई को नारद जयंती थी। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नारदजी का अवतरण हुआ था। इसी महीने में नौतपा भी लगेगा। सनातन मान्यतानुसार, वैशाख के महीने में जलपात्र, घड़ा, छतरी व पंखे का दान किया जाता है।
ज्येष्ठ माह में क्या करें, क्या नहीं
सनातन मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह में दान करना पुण्य कार्य माना जाता है। गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाने से देवी-देवता और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। पशु-पक्षियों के लिए पानी रखा जाता है। आचार्य रोहित दुबे ने बताया कि ज्येष्ठ माह में तांबा और तिल का दान करना चाहिए। इस माह में इन चीजों का दान करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। ज्येष्ठ माह में सत्तू का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ज्येष्ठ महीने में दिन में नहीं सोना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को रोग का सामना करना पड़ सकता है। तले हुए खाद्य पदार्थोंं का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। ज्येष्ठ माह में पानी का सदुपयोग करना चाहिए।

शनि जयंती पर छह को होंगे अनुष्ठान
छह जून को शनि जयंती मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन शहर में जगह-जगह आयोजन होंगे।
वट सावित्री व्रत रखकर करें पूजन
वट सावित्री का व्रत 6 जून को रखा जाएगा। कहते हैं कि यम देव ने माता सावित्री के पति सत्यवान के प्राणों को वटवृक्ष के नीचे ही लौटाया था। वट सावित्री का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है।

Share:

Next Post

नासिक के सुराना ज्वैलर्स में आईटी की छापेमारी, 26 करोड़ नकद समेत 90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Sun May 26 , 2024
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने सुराना ज्वैलर्स में छापेमारी की। यह छापेमारी दुकान के मालिक के द्वारा अज्ञात लेनदेन के जवाब में की गई। इस मामले में आयकर विभाग ने 26 करोड़ नकद और 90 करोड़ रुपये की बिना हिसाब की संपत्ति जब्त की है।