जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

व्रत और त्‍याहारों से भरा रहेगा अक्‍टूबर का महीना, दिवाली, दशहरा, धनतेरस समेत आएंगे ये पावन पर्व

नई दिल्ली। अक्टूबर(October ) का महीना शुरू होने वाला है और ये महीना कई बड़े व्रत त्योहारों (Festival) से भरा रहेगा. धार्मिक दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना बहुत ही खास माना जाता है. अक्टूबर में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ(karva chauth) का व्रत रखेंगी. जबकि दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने आएंगे. इसके साथ ही धनतेरस और भाई दूज के त्योहार भी अक्टूबर महीने को खास बनाएंगे. आइए जानते हैं अक्टूबर 2022 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट.



अक्टूबर के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

02 अक्टूबर 2022 (रविवार)- भानु सप्तमी, सरस्वती आवाहन

03 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और कन्या पूजन

04 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- महानवमी, नवरात्रि व्रत पारण

05 अक्टूबर 2022 (बुधवार) – दशहरा (विजयादशमी), दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

06 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) – पापांकुशा एकादशी व्रत

07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) – आश्विन शुक्र प्रदोष व्रत

09 अक्टूबर 2022 (रविवार)- आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत

13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी व्रत

15 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- स्कंद षष्ठी व्रत

17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी

21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- रंभा एकादशी व्रत

22 अक्टूबर 2022 (शनिवार) – धनतेरस, धनवंतरी जयंती, कार्तिक प्रदोष व्रत

24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दीपावली, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) – कार्तिक अमावस्या

26 अक्टूबर 2022 (बुधवार) – भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा

28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) – कार्तिक विनायक चतुर्थी

30 अक्टूबर 2022 – छठ पूजा

Share:

Next Post

मनीष सिसोदिया के करीबी समीर महेन्द्रू को लेकर ED का बड़ा दावा, 9 महीने में कमाए 50 करोड़

Thu Sep 29 , 2022
नई दिल्‍ली । दिल्ली (Delhi) की नई आबकारी नीति (new excise policy) से जुड़े मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. इस मामले में इंडोस्पिरिट के मालिक समीर महेन्द्रू (Sameer Mahendru) को ईडी ने गिरफ्तार (Arrested) किया है और दिल्ली की एक कोर्ट […]