img-fluid

अधूरी पड़ी सरवटे टू गंगवाल सड़क का काम शुरू नहीं किया तो निगम ने कम्पनी को हटाया, 30 लाख भी जब्त किए

September 14, 2026

इन्दौर। सरवटे टू गंगवाल की आधी-अधूरी सड़क पूरी तरह बन ही नहीं पा रही है। 12 वर्षों से सड़क का काम अभी भी कई हिस्सों में आधा-अधूरा ही पड़ा है और निगम ने कुछ महीने पहले अन्य शहर की एक एजेंसी को 9 करोड़ में सड़क निर्माण कार्य का ठेका दिया था, लेकिन कई नोटिसों के बाद भी एजेंसी ने काम शुरू नहीं किया तो निगम ने 30 लाख रुपए जब्त कर लिए और नए सिरे से टेंडर जारी कर दिए। गौतमपुरा, कंबल वाली गली और मच्छी बाजार क्षेत्र में कई जगह सड़क बनना है। नगर निगम ने कुछ दिन पहले गौतमपुरा से कंबल वाली गवली होते हुए पंढरीनाथ चौराहे तक सड़क के लिए बाधक निर्माणों को लेकर 90 से ज्यादा नोटिस जारी किए थे और इन नोटिसों के बाद कई रहवासी सकते में आ गए थे और उन्होंने अपनी मकान, दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया था।


  • नगर निगम गौतमपुरा से पंढरीनाथ चौराहे तक 60 फीट चौड़ी बनाने की तैयारी में है और इसके लिए आने वाले दिनों में जल्द ही बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई कंबल वाली गली क्षेत्र में की जाएगी। प्रभारी महापौर और जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने बताया कि 9 करोड़ रुपए से गौतमपुरा से कंबल वाली गली, पंढरीनाथ चौराहा होते हुए मच्छी बाजार तक सड़क बनाई जाने के साथ-साथ कई अन्य कार्य होना है और इसके लिए पूर्व में अन्य शहर की गर्ग एजेंसी को निगम ने ठेका दिया था। कंपनी ने कामकाज की शुरुआत नहीं की थी, जिसके चलते निगम द्वारा उसे चार बार नोटिस दिए गए। मगर उसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ तो निगम ने कंपनी द्वारा जमा कराई गई 30 लाख रुपए की राशि जब्त कर ली और कंपनी को हटा दिया। राठौर के मुताबिक अब उक्त सड़क के बचे हुए कार्यों के लिए नए सिरे से 9 करोड़ के टेंडर जारी किए गए हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में जल्द फायनल कर काम शुरू कराया जाएगा। कंबल वाली गली की बाधाओं को त्योहार निपटने के बाद निगम द्वारा तेजी से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved