मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) करीब पांच दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में शोले, चुपके चुपके, नया जमाना, हकीकत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक ही नाम वाली चार अलग-अलग फिल्मों में काम किया। ये फिल्में एक नाम से दो बार बनीं और दोनों बार धर्मेंद्र ही फिल्म का हिस्सा थे। इनमें से कुछ हिट रही और कुछ फ्लॉप।
बेगाना 1963 और बेगाना 1986
साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म बेगाना में धर्मेन्द्र के साथ एक्ट्रेस सुप्रिया देवी, तरुण बोस, मनोरमा और शैलेश कुमार में काम किया था। लव ट्रायंगल पर बनी ये फिल्म हित रही थी। दूसरी फिल्म बेगाना साल 1986 में रिलीज हुई। फिल्म में कुमार गौरव और रति अग्निहोत्री ने लीड रोल निभाया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
बाजी 1968 और बाजी 1984
पहली फिल्म बाजी 1968 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ के साथ वहीदा रहमान, जॉनी वॉकर और हेलेन जैसे एक्टर्स थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
दूसरी फिल्म बाजी साल 1984 में रिलीज हुई। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रेखा और मिथुन जैसे एक्टर्स थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई।
लोहा 1987 और लोहा 1997
लोहा नाम की दो फिल्मों में धर्मेंद्र ने काम किया था। पहली फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, मंदाकिनी जैसे एक्टर थे। ये फिल्म हिट थी।
इसके बाद 1997 में लोहा रिलीज हुई। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ मिथुन जैसे एक्टर्स थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास अच्छा परफॉर्म नहीं किया।
पत्थर और पायल नाम की दो फिल्मों में धर्मेंद्र ने काम किया है। पहली फिल्म साल 1974 में बनी जिसमें हेमा मालिनी और विनोद खन्ना ने अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हित रही।
दूसरी फिल्म पत्थर और पायल साल 2000 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। IMDB पर इसे डिजास्टर बताया गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved