
रामदड़। नगर करही (Nagar Karhi) में मामूली विवाद के चलते 15 वर्षीय युवक की जान जाने के बाद शव का पीएम करने के बाद मृतक का पार्थिव देह 8 किमी दूर उसके ग्राम रामदड़ (Village Ramdad) ले जाया गया। माता पिता (Mother Father) का एक पुत्र (Son) तीन बहनों का इकलौता भाई का पार्थिव देह देख बिलख बिलख कर कहते रहे।जिसके कांधों पर हमें जाना था वह हमें छोड़कर चले गया। क्या बिगाड़ा था मेरे बेटे ने किसी का? अनेक सवालों करते हुए परिजनों ने मृतक सोहन को अंतिम संस्कार किया।
उसके बाद परिजनों ने आरोपी शानू को फांसी की सजा की मांग करते हुए उसके घर पर बुलडोजर की कार्यवाही की माँग एसडीएम पूर्वा मंडलोई, एस डी ओपी अर्चना रावत, थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले से की। उसके बाद प्रशासन ने विधायक राजकुमार मेव और कलेक्टर भव्या मित्तल की और से सहायता त्वरित मिलने की बात कहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved