भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेसियों के घर फहरेगा पार्टी का झंडा

  • पीसीसी ने जारी किए निर्देश,
  • बीजेपी कुशासन के खिलाफ कांग्रेस का आरोपपत्र अभियान

भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस भी जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के झंडों के सहारे अपना दम दिखाएंगी। मप्र में कांग्रेसियों के घर पार्टी का झंडा फहरेगा। विधानसभा चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस माहौल बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गाड़ी और घर पर कांग्रेस का झंडा लगाएंगे। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इसके निर्देश दिए है। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मप्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कुशासन, कुनीति, कुप्रबंधन और घोटाले को लेकर कांग्रेस पुस्तक और पांपलेट लेकर जनता तक पहुंचने का अभियान चलाएगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस आरोप पत्र बना रही है। कांग्रेस ने आरोपपत्र को तीन भागों में बांटा है। फाइनेंसियल घोटालों के 190 बिंदु है। कुशासन को लेकर 100 बिंदु बनाए गए हैं। कुप्रबंधन पर करीब 380 बिंदू है। जनता के बीच पुस्तक बनाकर पेश की जाएगी। एक माह में पुस्तक प्रकाशित कर जनता तक पहुंचायेंगे। हर जिले में प्रेसवार्ता कर पहुंचेंगे। इसको लेकर कांग्रेस अभियान चलाएगी।


कांग्रेस फिर सफेदपोश झूठ बोल रही
कांग्रेस के झंडा अभियान को लेकर भाजपा के डॉ. हितेश बाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा है कि- साथियों अस्तित्व के संकट से गुजर रही कांग्रेस फिर सफेदपोश झूठ बोल रही है! ये वो तिरंगा नहीं है जिसके नेतृत्व में महात्मा गांधी ने कांग्रेस को नेतृत्व देकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी! आज के ये तिरंगा उस तिरंगे की फूहड़ नकल है जैसे कि असली महात्मा गांधी की वोट की खातिर की गयी फूहड़ नकल वर्तमान थापित गांधी! छलावे में न आना कानपुर के चतुर कमलनाथ के, जो केवल राजनीतिक फसल काटने मध्यप्रदेश आते हैं परंतु बीवी-बच्चे-नाती-पोता दुबई में नहीं रखते क्या?

Share:

Next Post

सब IPL में व्यस्त और बाबर आजम ने कर दिया बड़ा खेल, सिर्फ 2 दिन और दुनिया के 335 कप्तान...

Tue Apr 18 , 2023
नई दिल्ली: बाबर आजम की गिनती दुनिया के बेहतरीन बैटर्स में ही नहीं की जाती, बल्कि वे दुनिया के अच्छे कप्तानों में से एक भी हैं. अभी पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. कीवी टीम हालांकि 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है. ऐसे में मेहमान […]