भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीवीजीएम कॉलेज करोंद के पास महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। सीएसपी निशातपुरा अनिल त्रिपाठी ने बताया कि 38 साल की महिला का करोंद इलाके में मकान बन रहा है।
वह पार्लर संचान तथा शूटिंग का काम करती है। उसकी चार पांच साल पूर्व हरीश त्रिवेदी उर्फ रिंकू से मुलाकात हुई थी। रिंकू भी शादी शुदा है। पीडि़ता का कहना है कि गुरुवार रात वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंची थी, वहां भी पहुंच गया। आरोपी रिंकू ने उससे मारपीट करते हुए धमकी दी और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी करीब पांच साल से पति और बच्चे को खत्म करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। बुधवार को जब आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की तो महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद में बदमाश ने उसके साथ में मारपीट की। चीख पुकार की आवाजें सुनने के बाद में आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी डायल 100 पर दी थी। जिसके बाद में एफआरवी सवार जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ बलात्कार,मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर सरकार की कोशिशों और योजनाओं को धता बताए हुए कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। इस क्रम में पार्टी कनपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि हमारी तुलना में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक ने कोरोना को बेहतर तरीके से संभाला […]
‘दीपक से कमल’ अभियान के माध्यम से भाजपा पहुंचेगी 3067 बूथों भोपाल। उपचुनाव का किला फतह करने के लिए भाजपा और कांग्रेस (BJP & Congress) एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। भाजपा रोज नए-नए प्लान तैयार कर रही है। इसी कड़ी में उसने अब ‘दीपक से कमल’ नया प्लान तैयार किया है। भाजपा ने इस […]
कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे के अध्यक्षों के खिलाफ शुरू किया ट्रेंड भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते नेताओं के बीच चल रही जुवानी जंग अब सोशल मीडिया पर भी आ गई है। मप्र भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। जवाब में प्रदेश कांग्रेस ने भी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा […]
एक दूसरे पर डाला रंग और उड़ाया गुलाल, निकला चल समारोह भोपाल। पिछली दो होली कोरोना काल में गुजरी। इस वजह से कोई भी होली नहीं खेल पाया। लेकिन कोरोना का संकट काल गुजरने के बाद इस बार बच्चे, बूढ़े और सभी एक साथ होली खेलने घरों से निकल आए। सुबह से ही लोगों के […]