img-fluid

ग्वालियर में 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सीएम राइज स्कूल की छत ढही, चार मजदूर घायल

October 27, 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior MP) में कंपू क्षेत्र स्थित शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (School) परिसर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) की छत का एक हिस्सा सोमवार को ढलाई के दौरान ढह गया। हादसे में दो मिस्त्री और दो मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, चारों की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संभावित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, कंपू क्षेत्र में संचालित शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सीएम राइज यानी सांदीपनि विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल परिसर में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी पुलिस हाउसिंग सोसायटी के पास है। इसी परियोजना के तहत बन रही दूसरी इमारत में सोमवार को छत की ढलाई का काम चल रहा था।

ढलाई के दौरान अचानक ढही छत

बताया गया कि छत की कास्टिंग के दौरान अचानक चरमराहट की आवाज आई और निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा शटरिंग व निर्माण सामग्री सहित नीचे गिर गया। उस समय छत पर चार मजदूर काम कर रहे थे। मलबे के साथ नीचे गिरने से दो मिस्त्री और दो मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो दमोह जिले और दो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

प्रेशर मशीन से बढ़ा शटरिंग पर भार : सुपरवाइजर

मौके पर मौजूद निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि छत की ढलाई के दौरान प्रेशर मशीन के कारण शटरिंग पर निर्माण सामग्री का भार बढ़ गया था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। उनके अनुसार, मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।



  • लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

    घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार मनीष कुमार जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में चार मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। चारों की स्थिति सामान्य है और उनका उपचार चल रहा है। घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    वहीं, पुलिस हाउसिंग सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज आचार्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छत की ढलाई के दौरान शटरिंग ढहने की सूचना मिली थी। यदि जांच में ठेकेदार या स्टाफ की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्य दोबारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शुरू कराया जाएगा।

    प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार, सीएम राइज स्कूल के लिए परिसर में दो नई इमारतें प्रस्तावित हैं। इनमें से एक का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी इमारत का काम जारी है। हादसा इसी निर्माणाधीन भवन में हुआ है।

    Share:

  • कटा पैर, बहता रहा खून... दो दिन तक जंग के मैदान में फंसा रहा यूक्रेनी सैनिक, ड्रोन ने बचाई जान

    Tue Oct 27 , 2026
    नई दिल्ली। यूक्रेन (Ukraine) की सेना ने युद्ध (war) के मैदान में गंभीर रूप से घायल सैनिकों (Injured soldiers) को सुरक्षित निकालने के लिए खास बचाव ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल शुरू किया है। सेना की एक विशेष इकाई के मुताबिक, ‘स्टारगेट’ नामक ड्रोन की मदद से पहली बार दो घायल सैनिकों को रूसी सीमा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved