देश राजनीति

मोदी कैबिनेट की खासियत, सबसे ज्‍यादा है युवा चेहरा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूसरे कैबिनेट का विस्तार बुधवार शाम को राष्ट्रपति भवन में हो गया है। टीम मोदी में 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री की शपथ ली है। इस बार की कैबिनेट क खास बात यह है कि इस कैबिनेट में 24 नए चेहरे हैं। इनमें 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर, जबकि दूसरी वजह है कि इस बार युवाओं को ज्‍यादा मौका दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के तौर पर महाराष्ट्र से नारायण राणे ने सबसे पहले हिन्दी में शपथ ली। उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली फिर एक-एक कर सभी शपथ दिलाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद में स्मृति ईरानी (45 वर्ष), किरेन रिजिजू (49 वर्ष), मनसुख मंडाविया (49 वर्ष), कैलाश चौधरी (47 वर्ष), संजीव बालियान (49 वर्ष), अनुराग ठाकुर (46 वर्ष), डॉ. भारती प्रवीण पवार (42 वर्ष), अनुप्रिया सिंह पटेल (40 वर्ष), शांतनु ठाकुर (38 वर्ष), जॉन बारला (45 वर्ष) और डॉ. एल मुरुगन (44 वर्ष) शामिल हैं।
वहीं इस नए कैबिनेट में 13 वकील, 6 डॉक्टर और 5 इंजीनियर हैं. जबकि 7 पूर्व सिविल सर्वेंट हैं. यानी 43 शपथ लेने वालों में 31 हाईली एजुकेटेड मिनिस्टर हैं। मोदी की नई टीम के मंत्रियों की औसतन उम्र 58 साल है. 14 मंत्री ऐसे हैं जो 50 साल से कम हैं वहीं 11 महिला सांसद हैं।



इन्‍होंने ली शपथ
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के तौर पर महाराष्ट्र से नारायण राणे ने सबसे पहले हिन्दी में शपथ ली। उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली। इसके बाद प्रथम राजग सरकार में राज्यमंत्री रहे डॉ. विरेन्द्र कुमार , कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए ज्योतिरातित्य सिंधिंया , जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और नितिश के करीब रामचन्द्र प्रसाद सिंह , ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्वनी वैष्णव , लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष (पारस गुट) पशुपति नाथ पारस , अरूणाचल प्रदेश से सांसद किरण रिजिजू , उर्जा मंत्री का प्रभार संभाल रहे आरके सिंह , शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे हरदीप सिंह पुरी (अंग्रेजी), जहाजरानी और रासयान उर्वरक मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभार रहे मनसुख लाल मंडविया , भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव , कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गृहराज्य मंत्री रहे कृष्ण रेड्डी , वित्त राज्यमंत्री रहे अनुराग सिंह ठाकुर ने क्रम अनुसार शपथ ली।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, पिछली राजग सरकार में मंत्री रही अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, आगरा से सांसद डॉ एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद राजीव चन्द्र शेखर (अंग्रेजी), कर्नाटक से सांसद शोभा करांदलाजे (अंग्रेजी), उत्तर प्रदेश के जालौन से सांसद भानू प्रताप सिंह वर्मा, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से सांसद दर्शना विक्रम जरदोष, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी, झारखंड के कोरडमा से सांसद अन्नापूर्ण देवी, कर्नाटक की चित्रदुर्गा सीट से सांसद ए नारायणस्वामी (अंग्रेजी), उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, खिरी उत्तर प्रदेश से सांसद अजय कुमार, गुजरात के खेड़ा से सांसद देव सिंह चौहान, कर्नाटक के बीदर से सांसद भगवंत खूबा, महाराष्ट्र की भिवंडी सीट से सांसद कपिल पाटिल, त्रिपुरा पश्चिम से सांसद प्रतिमा भौमिक, पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट से सांसद सुभाष सरकार, राज्यसभा सांसद भगवत कृष्ण राव कराड़, मणिपुर से सासंद राजकुमार रंजन सिंह, महाराष्ट्र की डिंडोरी लोकसभा सीट से सांसद भारती प्रवीण पवार, ओडिशा के मयुरभंज सीट विश्वेश्वर टुडू, पश्चिम बंगाल से सांसद शांतनु ठाकुर, गुजरात की सुरेन्द्र नगर लोकसभा सीट से सांसद डॉ महेंद्र भाई मुंजापारा, पश्चिम बंगाल की अलिपुरद्वार जॉन बारला, तमिलनाडु भाजपा इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन और पश्चिम बंगाल की कुचविहार सीट से सांसद नीतीश प्रामाणिक ।

Share:

Next Post

UP में पहली बार मिला कोरोना का कप्पा वैरिएंट, मचा हड़कंप

Thu Jul 8 , 2021
गोरखपुर। यूपी में कप्पा वैरिएंट पहली बार मिला है। इस वैरिएंट को वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया जा चुका है। वहीं, कोरोना वायरस के नए स्वरूप, डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट की पुष्टि के बाद शासन ने पूरे मामले की जानकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांगी है। संक्रमितों का नाम पता सहित पूरा […]