देश मध्‍यप्रदेश

प्रदेश सरकार देवस्थानों की चिंता कर पूजा के साथ संस्कार केंद्र भी बनाएगीः मुख्यमंत्री

– मुख्यमंत्री ने सांसद शर्मा के साथ खजुराहो के मंतेगश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) और सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudatt Sharma) ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर छतरपुर जिले के खजुराहो (Khajuraho) स्थित मतंगेश्वर महादेव मंदिर (Matangeshwar Mahadev Temple) में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ महेंद्र शर्मा, जिले के विधायकगण और जनप्रतिनिधि भी थे। मुख्यमंत्री ने मतेंगश्वर महादेव की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों के खुशहाल जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान मतंगेश्वर महादेव के दर्शन करके महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हम सब ने मन, वचन और कर्म से पूजन-अभिषेक किया है। परमात्मा की कृपा से अभी सरकार बनी है और सरकार बनने के साथ ही हमने निर्णय किया है कि सभी देवस्थान की चिंता करके जीवंत इकाई के नाते से मंदिर में पूजा हो, सभी प्रकार की गतिविधियां चले और वहां पर सभी प्रकार की व्यवस्था हो। सामाजिक रूप से मन्दिर संस्कार के केंद्र बने। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मतंगेश्वर महादेव उसमें सबसे पहले आते हैं। जिसकी पूरे क्षेत्र में एक अलग पहचान है।


उन्होंने कहा कि खजुराहो में देश और दुनिया के लोग आते हैं। खजुराहो आने का एकमात्र कारण यहां मंदिरों की श्रृंखला है। मैने और सांसद वीडी शर्मा ने निर्णय किया कि न केवल मतंगेश्वर महादेव मन्दिर बल्कि पूरे क्षेत्र के नवीनीकरण, उन्नतीकरण के लिए जो-जो निर्माण कार्य होंगे उन्हें कराया जाएगा।

डॉ. यादव ने कहा कि मतंगेश्वर महादेव के सामने जितना बड़ा भगवान का शिवलिंग है, उसके सामने नंदी गृह का अभाव है। पुरातत्व विभाग से तालमेल करके नंदी के समान रचना बनाकर यहां स्थापित कराएंगे। महाकाल के महालोक के समान जो भी योजना इस देवलोक के लिए बनेगी, मध्यप्रदेश सरकार उसे पूरा करेगी।

महाकाल लोक के समान खजुराहो देवलोक के लिए भी योजना बनेगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जब अयोध्या के हालात बदले, भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई, उज्जैन के महाकाल महालोक का निर्माण हुआ, बनारस में कॉरिडोर बना, इसी प्रकार खजुराहो को भी विकसित किया जायेगा।

ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले दिनों ओला, पाला, असमय वर्षा हुई तो तत्काल कलेक्टर को आकलन के निर्देश दिए गए थे। ओलावृष्टि से फसल का नुकसान हुआ उसकी सरकार पूरी भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि आज हम सब आदर और श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि मना रहे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री ने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुमति धाम इंदौर में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का पाद प्रक्षालन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद बीडी शर्मा, महेंद्र सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला एवं अनिल जैन, गौरव रणदिवे, चिंटू वर्मा और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह में नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम को महाशिवरात्रि पर्व पर छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में विशाल सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए और नव दंपत्तियो को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और देश के अन्य स्थानों से उपस्थित संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। सामूहिक विवाह महोत्सव के कार्यक्रम में गरीब परिवार की 156 कन्याओं के विवाह संपन्न हुआ। बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड महाकुंभ के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का यह पंचम आयोजन था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री विजय शाह, राकेश सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र लोधी एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। बागेश्वर धाम में आगामी शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में निर्धन और जरूरतमंद परिवार की बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा और पुरातन समय के प्रत्येक मंदिरों में पूजन का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश धर्म के मार्ग पर चल रहा है और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत 21वीं शताब्दी में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचेगा। डॉ. यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह के गौरवशाली आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलने से जीवन धन्य हो गया। बागेश्वर धाम में सनातन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केनबेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से हुई किसानों को फसल क्षति की भरपाई के लिए सरकार संवेदनशील है। किसानों को फसल नुकसान की शत-प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आइकॉनिक सिटी खजुराहो के साथ बागेश्वर धाम की भी देश में अलग पहचान स्थापित हुई है। हरियाणा से आए कुश्ती पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ खली ने एक स्थल पर गरीब कन्याओं के विवाह आयोजन को अनूठा और समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

Share:

Next Post

MP: महाशिवरात्रि पर 7.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

Sat Mar 9 , 2024
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व (festival of mahashivratri) धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेशभर के शिव मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple of Ujjain) से लेकर ओंकारेश्वर, रायसेन के भोजपुर मंदिर और सीहोर में पंडित प्रदीप […]