उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

प्रतिमाएँ खुद कहेंगी अपनी कहानियाँ

  • महाकाल कॉरिडोर में मूर्ति स्थापित करने का काम हुआ तेज

उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत रूद्रसागर के बड़े भाग में बन रहे महाकाल कॉरिडोर में शिव महापुराण की गाथा व्यक्त करने वाली 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी प्रतिमाएँ स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। प्रतिमाओं पर बार कोड डाले जा रहे हैं जिसे मोबाइल पर स्केन करते ही प्रत्येक प्रतिमा अपनी गाथा श्रद्धालुओं को बताएगी।


उल्लेखनीय है कि 700 करोड़ की लागत से महाकाल क्षेत्र के विस्तारीकरण का काम स्मार्ट सिटी कंपनी कर रही है। इसमें रूद्रसागर के बड़े भाग में महाकाल कॉरिडोर को सुंदर रूप दिया जा रहा है यहाँ शिव महापुराण से संबंधित शिव परिवार सहित विभिन्न पात्रों की 100 से अधिक प्रतिमाएँ स्थापित कर दी गई है। 80 प्रतिशत से ज्यादा प्रतिमाओं का रंग रोगन भी हो चुका है। मूर्तिकार दिन रात शेष रही प्रतिमाओं को रंगों के जरिये निखारने में लगे हुए हैं। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कॉरीडोर में स्थापित की गई प्रतिमाओं पर अलग-अलग बार कोड डाले गए हैं। जब श्रद्धालु यहाँ से होकर महाकाल दर्शन के लिए गुजरेंगे तो प्रतिमा पर लगे बार कोड को मोबाइल पर स्केन करेंगे तो तत्काल उनकी स्क्रीन पर संबंधित प्रतिमा की पूरी जानकारी और कहानी संदर्भ सहित प्रदर्शित हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि यहाँ शिव महापुराण से संबंधित स्थापित की जा रही 100 से ज्यादा प्रतिमा में भगवान शिव व उनके परिवार सहित विभिन्न प्रतिमाएँ शामिल हैं जिनकी ऊँचाई 10 फीट से लेकर 25 फीट तक है।

Share:

Next Post

आज से दो दिन ट्रेड यूनियन की हड़ताल... बैंक भी बंद

Mon Mar 28 , 2022
संयुक्त सिटी ट्रेड यूनियन ने सुबह टॉवर चौक से निकाली रैली कल शाम को मोमबत्तियाँ जलाकर प्रदर्शन करेंगे उज्जैन। महंगाई पर रोक सहित बेरोजगारों को काम और अन्य कई मामलों को लेकर आज से संयुक्त सिटी ट्रेड यूनियन के आव्हान पर दो दिन की हड़ताल शुरु कर दी गई है। सुबह 11 बजे के करीब […]