
इंदौर। एक किराएदार (Tenant) ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। दो दिन तक उसका शव फांसी के फंदे पर लटका रहा।
द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि गुरु शंकर नगर के रहने वाले 20 साल के राजेंद्र पिता हीरालाल ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेंद्र मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला था। यहां गुरु शंकर में किराए के कमरे में रहकर किराने की दुकान पर नौकरी करता था। दो दिनों से राजेंद्र कमरे के बाहर नहीं निकला। उधर, कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने आज सुबह दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। शंका के आधार पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो राजेंद्र फंदे पर लटका मिला। राजेंद्र ने यह कदम क्यों उठाया यह साफ नहीं हो पाया है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कमरा सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही ललितपुर में रहने वाले राजेंद्र के परिजन को घटना की जानकारी दे दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved