आचंलिक

देवी लोक महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आज से होगा भव्य शुभारंभ

  • विजयासन धाम सलकनपुर तब और अब तथा देवी लोक मॉडल की लगाई जाएगी प्रदर्शनी
  • 29 मई को आयोजित प्रतियोगिता में 1425 टीमों ने कराया पंजीयन, 9280 प्रतिभागी लेंगे भाग

सीहोर। देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवी लोक महोत्सव 31 मई को आयोजित मु य समारोह में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसी दिन देवी लोक महोत्सव की आधारशिला भी रखी जाएगी। समारोह में एक लाख से अधिक नागरिक शामिल होंगे।
देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का 29 मई से भव्य शुभारंभ होगा। देवी लोक महोत्सव के प्रथम दिन महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन पंजीयन के अतिरिक्त व्हॉट्सएप से भी पंजीयन किए गए है। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 1425 टीमों ने पंजीयन कराया है। इन प्रतियोगिता में कुल 9280 प्रतिभागी भाग लेंगे। जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से देवी विजयासन के धाम को सुसज्जित करने और महाकाल लोक की तर्ज पर बनने जा रहे देवी लोक की परिकल्पना को साकार करने वाले इस देवीलोक महोत्सव में अधिक से अधिक सं या में शामिल होने की अपील की है।

आज की प्रतियोगिताओं की समय सारणी
देवी लोक महोत्सव में 29 मई को आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कुल 1425 टीमों ने पंजीयन कराया है। इन प्रतियोगिता में कुल 9280 प्रतिभागी भाग लेंगे। देवी धाम सलकनपुर में दोपहर 2 बजे देवी लोक महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर 3 से 5 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता, 5 से 6 बजे तक कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता तथा मिट्टी के दिए सजाओ प्रतियोगिता, 6 से 7 बजे तक 6 से 12 वर्ष तथा 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए माता का श्रृंगार प्रतियोगिता, 7 से 8 बजे तक महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता, 8 से 9 बजे तक 51 हजार दीप का प्रज्वलन तथा 9 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
देवीलोक महोत्सव में महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम एक लाख 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रूपए, तृतीय 51 हजार एवं 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में 6 से 12 वर्ष की बालिकाओं एवं 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए माता का श्रृंगार प्रतियोगिता अलग-अलग आयोजित होगी। जिसमें प्रथम 25 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात 51,000 दीपक का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

Share:

Next Post

अवैध शराब के साथ पकड़ाया शराब तस्कर

Mon May 29 , 2023
गंजबासौदा। त्योंदा थाना प्रभारी गौरव बाजपेई ने पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के मार्गदर्शन में त्योंदा पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध शराब की पतारासी करने हेतू लगाया गया, टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से […]