img-fluid

‘TMC का दीया बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है’- PM मोदी

April 24, 2026

दमदम। पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ। इन दौरान रिकॉर्ड वोटिंग हुई। कुल 92 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिया। इसके बाद बीजेपी ने बंगाल में जीत की हुंकार भर दी है। दमदम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी। कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है। कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस बंगाल में टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था। उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फैलाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब टीएमसी बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर टीएमसी अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ। मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है। ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही टीएमसी का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है।


  • पीएम ने चुनावी सभा में कहा कि बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए, बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है। उन्होंने टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, बेटियों पर अत्याचार, पलायन की मजबूरी, घुसपैठियों के कब्जे, बेरोजगारी और बेकारी से आजादी की बात कही। पीएम ने कहा, “गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है। ये क्रांति आपके एक वोट से होगी। इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारीशक्ति 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है। बंगाल की हर महिला कह रही है- अब नहीं सहेंगे, टीएमसी सरकार बदलकर रहेंगे। मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी। 4 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी। ये मोदी की गारंटी है।”

    पीएम मोदी ने कहा, “आपका घर का सपना भी पूरा होगा। पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी और जो घर बनेगा वो महिलाओं के नाम पर ही होगा। भाजपा बंगाल की हर बहन-बेटी के सपनों को पूरा करने और उनका जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बंगाल की बहनों से भाजपा का सीधा वादा है कि भाजपा आपको सुरक्षा देगी, भाजपा आपको सम्मान देगी और भाजपा से ही आपको समृद्धि मिलने वाली है। भाजपा सरकार में यहां की हर महिला के जीवन में खुशहाली आएगी, गरीब बहनों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई सिंडिकेट आपका हक नहीं छीन पाएगा। बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, तो उसके लिए यहां के मध्यम वर्ग का हित भी सर्वोपरि होगा। मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने, इसके लिए बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। 2014 से पहले जब दिल्ली में TMC के समर्थन वाली सरकार चलती थी, वो सरकार तब 2 लाख से अधिक की सालाना आय और टैक्स लगाती थी। हमने मध्यम वर्ग को टैक्स में भारी छूट दी, आज 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स जीरो है।”

    Share:

  • इंदौर में शराब पिलाने के विवाद में हुए हत्या, आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर ली अपने सहकर्मी की ली जान

    Fri Apr 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया था, जहां मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जहां सुनसान इलाके में मिले अधेड़ के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 17 अप्रैल की सुबह स्कीम नंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved