भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

युवक को सरेराह गोली मारने वाले दोनों बदमाश फरार

भोपाल। गौतम नगर इलाके में कल दिन दहाड़े युवक को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों के करीब बक्श कॉलोनी स्थित मकान में बीती रात पुलिस टीम ने दबिश दी थी। हालांकि दोनों आरोपी वारदात के बाद से ही नहीं लौटे हैं। टीआई महेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार आरोपियों की तलाश में थाने की दो टीमें जुटी हैं। सूचनाओं के आधार पर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द दोनों बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक सादिक पुत्र शाकिर अली (30) जेपी नगर में रहता है और इंद्रा सहायता नगर में मैकेनिक की दुकान चलाता है। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह चाय पीने के लिए पास की दुकान पर जा रहा था। वह दुकान के सामने पहुंचकर खड़ा हुआ, तभी पीछे से स्कूटर सवार दो युवक पहुंचे। स्कूटर पर पीछे बैठे युवक ने कट्टा निकालकर सादिक पर फ ायर कर दिया, जिससे गोली उसके पैर में लगी। फ ायर करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने सादिक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सादिक से पूछताछ के बाद आरोपी सोनू उर्फ आफ ताब और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सादिक ने पुलिस को बताया कि सोनू उसके मामा का लड़का है। उनके बीच कोई रंजिश नहीं है। करीब तीन साल पहले दोनों के बीच एक गुमठी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। ऐसे में उसने गोली क्यों चलाई, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने बताया कि सोनू के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

 

Share:

Next Post

बहू को उपचार के लिए अस्पताल ले गए परिजन,चाचा ससुर की घर में मौत

Sun Dec 13 , 2020
भोपाल। अवधपुरी में एक महिला की अचानक हालत बिगड़ी तो उसके परिजन उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। इसी बीच उसके चाचा ससुर की घर में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। वहीं बैरसिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम […]