img-fluid

योगी के नेतृत्व में यूपी में रामराज्य की कल्पना पूर्ण हो रही है : तेजस्वी सूर्या

February 18, 2022

दतिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) अल्प प्रवास पर शुक्रवार को दतिया पहुंचे, जहां टोल बेरियर पर सैंकड़ो की तादात में युवा भाजपा नेताओं ने तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) का जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि इस समय उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है। ऐसे समय में यूपी से लगे दतिया में भी नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। इसी दौरान युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माँ पीताम्बरा पीठ पहुंचकर की पूजा अर्चना की एवं वनखण्डेश्र महादेव पर जलाभिषेक किया। इस दौरान श्री सूर्या ने कहा कि आज पीताम्बरा माई के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।



उत्तरप्रदेश में विकास का चुनाव है भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा उ.प्र. में योगी जी के प्रति भारतीय जनता पार्टी के प्रति, मोदी जी के प्रति जनकल्याणकारी जो कार्य हुये उससे भारी समर्थन मिल रहा है हमारे काम के बल के आधार पर अभूतपूर्व बहुमत से फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार उ.प्र. में बनने वाली है। योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में रामराज्य की कल्पना पूर्ण हो रही है।

Share:

  • धर्म गुरुओं की मुलाकातों के सियासी मायने!

    Sat Feb 19 , 2022
    – कुसुम चोपड़ा एक कहावत है- बात करने से ही बात बनती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गजों की पंजाब के दो बड़े डेरा प्रमुखों से मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में डेरा राधा स्वामी ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों की गृह मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved