विदेश

भारत को अंजाम भुगतने की चेतावनी देने वाले डिप्टी NSA के दौरे पर व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा?


वाशिंगटन। अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह द्वारा भारत को धमकी देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर इस वार्ता की विस्तार से जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि हमारे सलाहकार दलीप सिंह ने हाल ही में अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के लक्ष्यों और तंत्र पर चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के अनुचित युद्ध के परिणामों और ‘इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क’ के संबंध में गहन चर्चा की। सिंह ने प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पी के मिश्रा, वाणिज्य मंत्री और भारतीय जी20 शेरपा पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिश्री और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ से मुलाकात की।


व्हाइट हाउस ने कहा कि विभिन्न देशों के रूसी संघ के साथ अपने संबंध हैं। ये एक ऐतिहासिक और भौगोलिक तथ्य है। हम इसको बदलने के लिए काम नहीं कर रहे हैं। हम भारत या दुनिया भर के अन्य भागीदारों तथा सहयोगियों के संदर्भ में, यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुट होकर आवाज उठाए। इस अनुचित, अकारण, पूर्व नियोजित आक्रामकता के खिलाफ आवाज उठाना, हिंसा को खत्म करने का आह्वान करना, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत सहित अन्य देशों के साथ काम करना है।

सिंह और उनके समकक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र फ्रेमवर्क के विकास, बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे को वितरित करने, इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क के विकास और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के बारे में चल रही चर्चाओं को आगे बढ़ाया।

Share:

Next Post

पाकिस्तान में सियासी संकट, कौन हैं मरियम नवाज? जिन्होंने इमरान खान को कुर्सी छोड़ने के लिए कर दिया है मजबूर

Sat Apr 2 , 2022
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों घोर संकट छाया हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में हैं। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, हालांकि, अटकलें लगाई जा रही हैं कि विपक्ष ने उनकी स्थिति ऐसी कर दी है कि, वह खुद ही इस्तीफा दे देंगे। इस सियासी भूचाल के बीच पाकिस्तान […]