भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कारोबारी को परिवार सहित आत्महत्या के लिए उकसाने वाली महिला गैंग हिरासत में ली गई

  • पुलिस आज दोपहर बाद न्यायालय में करेगी पेश, मृत दादी पोती का किया गया अंतिम संस्कार

भोपाल। आनंद नगर में पार्ट्स कारोबारी को परिवार सहित खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली महिला गैंग के चारों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस चारों महिलाओं को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज सकती है। वहीं जहर खाकर जान देने वाली दादी और पोती का कल शाम उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि कारोबारी,उनकी बड़ी बेटी और पत्नी की हालत स्थिर है।



वहीं पुलिस सुसाइड नोट में लिखे अन्य नामों के व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए बलाने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि मामले में 294,306,34, सहित 3,4 कर्ज अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार न्यू अशोक विहार कॉलोनी आनंद नगर में रहने वाले 47 साल के संजीव जोशी का घर था। संजीव पेशे से ऑटो पाटर््स का कारोबार करते हैं। घर के अंदर संजीव उनकी 67 वर्षीय मां नंदनी जोशी, 45 साल की पत्नी अर्चना, 19 साल की बड़ी बेटी ग्रिश्मा जोशी और 16 साल की छोटी बेटी पूर्वी जोशी बेसुध पड़ी थी। सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पूर्वी ने दम तोड़ दिया।


कुछ देर बाद नंदनी की भी सांसें टूट गईं। सुसाइड नोट में महिलाओं की सूदखोर गैंग द्वारा खुदकुशी के लिए मजबूर करने की बात लिखी थी। इसी आधार पर पुलिस ने बब्ली दुबे उसकी बेटी रानी सहित उर्मिला और प्रमिला नाम की दो सगी बहनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं राजू राय,लक्ष्मी राय बागसेवनिया के संतोष चौकसे,बब्ली गौर और उसके बेटे निवासी अशोका गार्डन की तलाश की जा रही है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। जबकि बब्ली गौर मामले में नामजद आरोपी है। पुलिस ने बीती रात उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी। जहां उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

इतनी है संजीव की संपत्ति
ऑटो पाट्र्स व्यापारी संजीव जोशी के नाम पर तीन प्लॉट, दो दुकान और एक मकान हैं। सूदखोरों के जाल में फं से संजीव ने बेटी और मां को खो दिया, जबकि दंपती और बड़ी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उन्हें इतना भी समय नहीं मिला कि वे अपनी संपत्ति बेचकर कर्ज को उतार पाते। उनके दोस्तों ने बताया कि सूदखोरों ने उन्हें इतना प्रताडि़त, अपमानित किया कि वह मानसिक तौर पर टूट गए।

कहानी दोस्त के अनुसार
करीबी दोस्त राकेश सिंह ने बताया कि हाल में अशोका गार्डन की रहने वाली सूदखोर महिला बबली, पिंकी ने उन्हें इतना धमकाया कि उन्हें आनंद नगर वाला घर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके लिए उन्होंने 36 लाख रुपए में घर का सौदा भी कर लिया था, लेकिन सूदखोर वक्त देने को राजी नहीं हुए। आखिरकार, जहर खाकर जिंदगी खत्म कर लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। अकेले भोपाल में ही उनके पास सवा करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी है।

Share:

Next Post

Minto Hall का नाम बदलने से पहले बदला गया बैठक का स्थान

Sat Nov 27 , 2021
अब कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा भोपाल। प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिंटो हॉल का नाम बदलकर स्व कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर करने का ऐलान कर दिया है। भाजपा की बैठक मिंटो हॉल में आयोजित की गई थी। हालांकि इससे पहले मप्र भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति […]