भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मकान के नाम पर महिला ने लगाई नौ लाख की चपत

भोपाला। अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित सुंदर नगर में रहने वाली महिला ने अपने मकान का सौदा पॉल्ट्री फार्म संचालक से 14 लाख रुपए में तय किया। अनुबंध कर 9 लाख रुपए भी ले लिए। एक साल बाद महिला ने उसकी मकान की रजिस्ट्री दूसरी के नाम पर कराकर उससे भी पैसे ले लिए। मामले का खुलासा होने पर पुलिस को शिकायत कर दी गई। पुलिस ने शिकायत की जांच करने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही घर में ताला लगाकर फरार हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुईन खान सुंदर नगर में रहते हैं। वे पॉल्ट्री फार्म चलाते हैं। दो साल पहले उन्होंने सुंदर नगर में ही माधवी सिंह नाम की महिला का मकान खरीदने के लिए सौदा किया था। यह सौदा 14 लाख रुपए में तय हुआ था। मकान का अनुबंध करने के समय मुईन खान ने नौ लाख रुपए माधवी सिंह व उनके पति हरिसिंह को दे दिए। माधवी सिंह ने जल्द ही मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। कुछ महीनों बाद जब मुईन खान ने मकान की रजिस्ट्री कराने को कहा तो माधवी सिंह बात को टालने लगी। दिसंबर 2019 में मुईन खान ने देखा कि उसी मकान में किसी दूसरी महिला का परिवार रहने के लिए आ गया है। उन्होंने महिला के पास जाकर पूछताछ की तो पता चला कि महिला ने मकान खरीद लिया है उसकी रजिस्ट्री भी उसके पास थी। मुईन खान को यह समझ आ गया कि उनके साथ ठगी कर नौ लाख रुपए ऐंठ लिए गए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने जांच के बाद माधवी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
————————————

Share:

Next Post

पिता ने पुत्री से की छेडखानी, अखबार मालिक पर युवती से अश्लीलता के आरोप, मामला दर्ज

Sun Oct 11 , 2020
घर में सो रही किशोरी को मनचले ने छेड़ा, भागा भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर डालीं। वहीं एमपी नगर में एक अखबार मालिक व उसके दो साथियों पर एक महिला के घर में घुसकर छेडख़ानी के आरोप लगेे हैं। इधर टीटी नगर थाना क्षेत्र […]