img-fluid

MP के झाबुआ में जिस महिला की हुई थी हत्या, वह 18 महीने बाद सही सलामत वापस लौटी

May 28, 2025

झाबुआ। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां कुछ समय पहले जिस महिला (Woman) को मृत घोषित (pronounced dead) कर दिया गया था वह जिंदा और सही सलामत वापस लौट आई। आरोप था कि महिला की हत्या कर दी गई है और हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन महिला 18 महीनों के बाद सही सलामत वापस लौट आई जिससे सभी दंग रह गए। घटना झाबुआ जिले (Jhabua district) की है। उसकी वापसी के बाद मामला एक बार फिर मामले की जांच शुरू हो गई है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक 9 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक क्षत-विक्षत महिला का शव बरामद किया गया था। एक परिवार के सदस्य ने इसकी पहचान की और कहा कि ये कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, साथ ही बलात्कार के आरोप भी लगाए। आरोप पत्र दाखिल किया गया और मुकदमा एक ऐसे चरण में पहुंच गया जहां केवल एक गवाह की जांच होनी बाकी थी। इस बीच 11 मार्च को महिला अपने परिवार के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में पेश हुई। अपने साथ आधार और वोटर कार्ड भी लाई ताकी ये साबित हो सके कि वो जिंदा है।

बताया 18 महीनों तक क्यों थी गायब
महिला ने कहा कि अगस्त 2023 में बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। उसे एक साल से ज्यादा समय तक राजस्थान के कोटा में बंधक बनाकर रखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने बताया कि वह एक लड़के के लिए घर से बिना किसी को बताए चली गई थी। उसने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन दो दिन बाद ही उसने लड़की को किसी दूसरे शख्स को 5 लाख रुपए में बेच दिया।

वह आदमी उसे कोटा ले गया और उसे बंधक बनाकर रखा। उसने उसे अपने परिवार से भी बात करने नहीं दी। लड़की ने कहा, मैंने कई बार भागने की कोशिश की थी, लेकिन मैं भाग नहीं पाई। फिर एक दिन, मुझे मौका मिला और मैं भाग निकली। लड़की ने बताया कि उसे पता ही नहीं था कि उसे मरा हुआ समझा जा रहा है। वे जब वापस आई तो उसके परिवार ने उसे पूरी बात बताई। वहीं मामला जब सामने आया तो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक को बेल दे दी।

Share:

  • ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ पर भड़का उत्तर कोरिया, बोला- अब होगा स्पेस में परमाणु युद्ध

    Wed May 28 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नई ‘गोल्डन डोम’ (Golden Dome) मिसाइल डिफेंस योजना (Missile Defense Plan) पर उत्तर कोरिया भड़क गया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने इस योजना को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा है कि इससे “अंतरिक्ष में परमाणु युद्ध” छिड़ सकता है। उनके मुताबिक, यह पहल पूरी दुनिया की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved